विंग कमांडर के वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुबई एयर शो हादसा: तेजस क्रैश से पहले मुस्कुराते दिखे विंग कमांडर स्याल, आखिरी वीडियो वायरल

Dubai Air Show दुबई एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान क्रैश होने से विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। हादसे से पहले रिकॉर्ड हुआ उनका मुस्कुराता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

भारतीय वायुसेना (IAF) ने विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि दी, जिनकी मौत शुक्रवार को दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने से हो गई थी।

34 वर्षीय स्याल एयर शो के दौरान एरियल डिस्प्ले कर रहे थे, तभी विमान नियंत्रण खो बैठा। IAF ने X पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे "राष्ट्र की सेवा में अदम्य साहस, असाधारण कौशल और कर्तव्यनिष्ठा" के प्रतीक थे। उनकी शहादत पर देशभर में शोक की लहर है।

विंग कमांडर का घटना से ठीक पहले का वीडियो

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे घटना से ठीक पहले रिकॉर्ड किया गया था। यह वीडियो मेजर सुरेंद्र पूनिया ने साझा किया। इसमें एक वॉलंटियर दुबई एयर शो की तैयारियों का वीडियो बना रहा है और जैसे ही वह कैमरा तेजस जेट की ओर घुमाता है, विंग कमांडर स्याल मुस्कुराते हुए कैमरे में दिखाई देते हैं। उनकी यह मुस्कान अब लाखों लोगों को भावुक कर रही है क्योंकि कुछ ही मिनट बाद वह दुखद हादसा हुआ जिसमें उनकी जान चली गई।

यूजर्स ने कमेंट कर विंग कमांडर को श्रद्धांजलि दी

वीडियो सामने आने के बाद दुनिया भर से लोगों ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश भेजे। किसी ने लिखा- “Rest in Peace, love from Pakistan”, तो एक अन्य यूजर ने कहा- “आप राष्ट्र का गर्व थे, आपकी बहादुरी हमेशा याद रहेगी।”

कई लोगों ने स्याल की मुस्कान और उनके जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे योद्धा आसमान छूते नहीं, बल्कि इतिहास में अमर हो जाते हैं। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि “कुछ यात्राएं बहुत जल्दी खत्म हो जाती हैं, लेकिन उन यात्राओं की रोशनी हमेशा पीछे छोड़ जाती हैं।”

विंग कमांडर की पत्नी भी वायुसेना अधिकारी

विंग कमांडर स्याल अपने परिवार में पत्नी, जो स्वयं भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं, सात वर्षीय बेटी और माता–पिता को पीछे छोड़ गए हैं। तेजस जेट की दुर्घटना दुबई के अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास दोपहर लगभग 2:10 बजे हुई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर एक नेगेटिव-G manoeuvre (फाइटर जेट को अचानक मोड़ देना) कर रहा था, जिससे पायलट को विमान को स्थिर करने का समय नहीं मिल पाया। इस हादसे ने एक बार फिर दिखा दिया कि हमारे फाइटर पायलट किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ा दायित्व निभाते हैं।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?