वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सेक्यूरिटी गार्ड Viral Video: मच्छरदानी के नीचे ड्यूटी करता गार्ड, वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल

Security Guard Viral Video : हैदराबाद में मच्छरदानी के नीचे बैठकर ड्यूटी कर रहे एक सुरक्षा गार्ड का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसकी स्थिति पर चिंता जताई है।

हितेश तिवारी

Mosquito Net Guard Video : हैदराबाद से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड रात की ड्यूटी के दौरान मच्छरदानी के नीचे बैठा नजर आता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड अपनी कुर्सी पर बैठकर पूरी रात जागकर ड्यूटी कर रहा है, जबकि मच्छरों से बचने के लिए उसने अपने चारों ओर मच्छरदानी लगा रखी है। यह नजारा कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

सेक्यूरिटी गार्ड ने मच्छरदानी पहनकर की ड्यूटी

इस वीडियो को SurajKrBauddh नाम के यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखे गए संदेश में गार्ड की जिंदगी और उसकी मजबूरी को उजागर किया गया है।

पोस्ट में कहा गया कि जहां सोसाइटी के लोग एसी में आराम से रहते हैं, वहीं सुरक्षा गार्ड बुनियादी सुविधाओं के बिना काम करने को मजबूर हैं। यह वीडियो 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सुरक्षा कर्मियों की स्थिति पर चिंता जताई है। कुछ लोगों ने कहा कि कम से कम गार्ड के लिए एक उचित केबिन, पंखा या आराम की जगह उपलब्ध कराना जरूरी है।

वहीं कई यूजर्स ने इसे समाज में सहानुभूति की कमी का उदाहरण बताया। लोगों का मानना है कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी गार्ड की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस का कारण बन गया है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी