पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए खरीदी कार, फिर पति लगा रोने... देखें वायरल वीडियो  
वायरल

पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए खरीदी कार, फिर पति लगा रोने... देखें वायरल वीडियो

पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही अलग होता है दोनों एक दूसरे से लड़ते हैं लेकिन एक दूसरे के बिना रहना मुश्लिक है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

प्रीति शर्मा

Viral Video: सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कई वीडियो हमें हंसाते हैं तो कई सारे हमें भावुक भी कर जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर एक पति और पत्नी के बीच का प्यार साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे। दरअसल एक पति जिसने नई कार खरीदी है वह डिलीवरी के दौरान अपनी दिवंगत पत्नी को याद करके इमोशनल होता हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में लाखों लोगों का दिल छू लिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय में शख्स अपनी पत्नी की अनुपस्थिति में शोक मना रहा है। सफलता प्राप्त करने के बावजूद वह अपनी पत्नी के जाने से बहुत दुखी है। इस वीडियो ने कई दर्शकों को प्रभावित किया है। जिसकी वजह से इसे बहुत ज्यादा शेयर किया जा रहा है और साथ ही भावनात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ने एक नई वोक्सवैगन वर्टस कार खरीदी है। इस कार की कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है। इस खास उपलब्धि पर पति ने अपनी पत्नी की तस्वीर कार की अगली सीट पर रखी और उसके साथ ही फूल भी रखे। अपनी पत्नी की अनुपस्थिति को देखते हुए शख्स एकदम से भावुक हो गया और रोने लगा। अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वीडियो पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर @sarvagy के नाम से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि एक पुरुष यदि निभाने पर आ जाए तो जीते जी क्या, मरने के बाद भी अपनी पसंदीदा स्त्री का साथ नहीं छोड़ता। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि चाहने वाले तो कदम कदम पर मिलते हैं ऐसे निभाने वाले किस्मत से मिलते हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि ऐसा प्यार कहां।

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल