वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हिमाचल के पांगी घाटी में बहती दिखी ‘बर्फ की नदी’, वायरल वीडियो ने जीता इंटरनेट का दिल

Himachal Pradesh Snowfall : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की पांगी घाटी से सामने आए ‘बर्फ की नदी’ के अद्भुत नजारे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मिंधल गांव से गुजरती बर्फ की धाराएं देख लोग हैरान।

हितेश तिवारी

Pangi Valley Snow River : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के दौरान प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर पहुंच जाती है, लेकिन इस बार चंबा जिले की पांगी घाटी से सामने आया नजारा कुछ अलग ही है। पांगी घाटी के आदिवासी क्षेत्र मिंधल गांव से गुजरती एक ‘बर्फ की नदी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में पहाड़ों से बहती बर्फ किसी नदी की तरह नीचे की ओर बहती नजर आ रही है। यह दृश्य इतना खूबसूरत और दुर्लभ है कि इसे देखकर लोग हिमालय की ताकत और सुंदरता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

‘बर्फ की नदी’ का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई तेज बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर जमी भारी मात्रा में बर्फ ढलानों से फिसलकर नीचे की ओर बहने लगी। इसी वजह से मिंधल गांव के पास यह ‘बर्फ की नदी’ जैसा दृश्य बना। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की मोटी चादरें तेजी से नीचे आ रही हैं।

वहीं, स्थानीय लोग सीटी बजाकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क करते नजर आते हैं। पहाड़ी इलाकों में इस तरह की सीटी चेतावनी का काम करती है, ताकि लोग खतरे वाले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं।

ये खबर भी पढ़ें :

जिंदगी में एक बार देखने लायक नजारा

पांगी घाटी को हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत और रेयर ट्राइबल इलाकों में गिना जाता है। यह घाटी समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और सर्दियों में यहां का मौसम बेहद कठोर हो जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कल की भारी बर्फबारी के बाद आज नदियों में पानी नहीं, बल्कि बर्फ बहती नजर आ रही है।

इस वीडियो पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘प्योर हिमालय मैजिक’ कहा तो किसी ने इसे जिंदगी में एक बार देखने लायक नजारा बताया। हालांकि, प्रशासन और स्थानीय लोग इस दौरान सतर्क रहने की अपील भी कर रहे हैं, क्योंकि इस तरह की बर्फ का बहाव खतरनाक साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO