वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुजराती लोक गायक पर हुई नोटों की बारिश, पैसों के ढेर में दबे नजर आए कलाकार का वीडियो वायरल

Gujarati Folk Singer : गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक डायरो कार्यक्रम के दौरान लोक गायक गोपाल साध पर लोगों ने जमकर नोटों की बारिश कर दी। हालत ऐसी हो गई कि वे पैसों के ढेर में दबे नजर आए।

हितेश तिवारी

Gopal Sad Viral Video : गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में आयोजित एक पारंपरिक ‘डायरो’ कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक गोपाल साध भजन और लोक गायन प्रस्तुत कर रहे थे।

इसी दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उन पर नोटों की ऐसी बारिश शुरू कर दी कि कुछ ही देर में वे पैसों के ढेर में लगभग दब गए। हैरानी की बात यह रही कि इतने नोटों के बीच घिरने के बावजूद उन्होंने अपना गायन नहीं रोका और लगातार प्रस्तुति देते रहे।

लोक गायक पर हुई नोटों की बारिश

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गोपाल साध हारमोनियम बजाते हुए भजन गा रहे हैं, जबकि उनके प्रशंसक उन पर पैसों से भरे बड़े-बड़े बोरे उड़ेल रहे हैं। धीरे-धीरे मंच पर नोटों का ढेर इतना बढ़ जाता है कि गायक मुश्किल से दिखाई देते हैं।

कार्यक्रम स्थल का पूरा हिस्सा नोटों से भर जाता है, लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन जारी रहता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे कलाकार के प्रति लोगों के प्यार और सम्मान का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इतनी बड़ी रकम को लेकर सवाल भी उठाए।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “इसे ही असली वर्क फ्रॉम होम कहते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि “उम्मीद है कि इतने नोटों के बीच भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत नहीं हुई होगी।”

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इस पैसे का एक हिस्सा जरूरतमंदों की मदद में इस्तेमाल होना चाहिए। बता दें कि गुजरात में भजन और डायरो कार्यक्रमों में नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई आयोजनों में कलाकारों पर लाखों रुपये लुटाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र