वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मेहंदी फंक्शन में अचानक पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को दिया सरप्राइज; डांस वीडियो हुआ वायरल

Groom Surprise Bride Video : शादी से पहले दूल्हा दुल्हन के घर मेहंदी समारोह में पहुंच गया और सबके सामने डांस कर सरप्राइज दे दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Mehendi Function Viral Clip : शादी-ब्याह के मौके पर लोग ऐसे पल बनाना चाहते हैं जो जिंदगी भर याद रहें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे ने अपनी शादी से पहले ससुराल पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन के घर मेहंदी का कार्यक्रम चल रहा है और रिश्तेदारों व दोस्तों की भीड़ जुटी हुई है। तभी अचानक गली में दूल्हे की एंट्री होती है। पटाखे फूटने लगते हैं, रोमांटिक गाना बजता है और दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी के लिए शानदार डांस शुरू कर देता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

दुल्हन को सरप्राइज देने ससुराल पहुंचा दुल्हा

सबसे खास पल तब आता है जब दुल्हन को पता चलता है कि उसका साजन उसे सरप्राइज देने पहुंच गया है। मेहंदी और फूलों से सजी दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ दौड़ती हुई बाहर आती है।

दूल्हे को डांस करता देख वह भी खुद को रोक नहीं पाती और मुस्कुराते हुए उसके साथ थिरकने लगती है। दोनों का यह रोमांटिक डांस देखकर मेहमान तालियां बजाने लगते हैं। माहौल पूरी तरह जश्न में बदल जाता है और यह पल सभी के लिए यादगार बन जाता है।

शादी के खूबसूरत और यादगार पल

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट beat with abhishek से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

किसी ने दूल्हे को बेहद उत्साहित बताया तो किसी ने लिखा कि ऐसा सरप्राइज हर दुल्हन का सपना होता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसा करने के लिए हिम्मत और सच्चा प्यार दोनों चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी के खूबसूरत और यादगार पलों को फिर से ताजा कर रहा है।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी