Highlights:
यूपी के ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज हत्या का सीसीटीवी वीडियो
जहांगीरपुर इलाके में दौड़ा-दौड़ाकर युवक को गोली मारी
सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना
आपसी रंजिश में हत्या की घटना की आशंका जताई जा रही है
Greater Noida CCTV Murder Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पिछले हिफ्ते हुई हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना जहांगीरपुर इलाके का है, वीडियो में हमलावर युवक इमरान की दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवक जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है, लेकिन अपराधी उसका पीछा करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा देते हैं। छह गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। इस वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
यूपी पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते जेवर में एक रिहायशी इमारत में दिन-दहाड़े 36 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में शामिल चार लोगों में से दो को सोमवार को ग्रेटर नोएडा में अरेस्ट किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान जेवर के जहांगीरपुर के रहने वाले इमरान के तौर पर हुई है और उसे कई गोलियां लगी थीं। उन्हें शक है कि यह गोलीबारी पारिवारिक झगड़े का नतीजा है, क्योंकि आरोप है कि पीड़ित ने 2021 में आरोपियों में से एक के चाचा की हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार इमरान को गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर था। ग्रेटर नोएडा के एसीपी राजीव कुमार सिसोदिया ने कहा कि हमने 30-35 साल की उम्र के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और हत्या में शामिल बाकी दो लोगों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग पीड़ित का पीछा करते हुए इमारत में घुसते और उसे गोली मारकर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेवर पुलिस स्टेशन में चारों संदिग्धों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दंगा करने और हत्या का मामला दर्ज किया गया। ACP ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि संदिग्धों ने अपने चाचा की मौत का बदला लेने के लिए पीड़ित की हत्या की।
हत्या की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कानून-व्यवस्था पर लोगों ने सवाल उठाने लगे।