वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी

Great Grandmother Video : एक बच्चे और उसकी परदादी का प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी परदादी की उम्र बताते हुए गलती कर देता है, जिसके बाद दोनों की मासूम बातचीत ने दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Cute Kid Grandmother Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी परदादी के साथ मजेदार अंदाज में वीडियो बनाता नजर आता है।

वीडियो की शुरुआत में बच्चा कैमरे के सामने अपनी परदादी का परिचय कराते हुए कहता है कि वह अब 90 साल की हो चुकी हैं। वह उम्र पहले अंग्रेजी में बताता है, लेकिन परदादी को समझ नहीं आता कि वह क्या कह रहा है। इसके बाद बच्चा हिंदी में उम्र बताते समय गलती से 90 की जगह 99 साल बोल देता है। दोनों के बीच की यह मासूम बातचीत लोगों को खूब पसंद आ रही है।

परदादी और परपोते का मासूम वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में आगे बच्चा बताता है कि उसकी परदादी बहुत अच्छा गाना गाती हैं। वह उनसे गाना सुनाने की फरमाइश करता है और परदादी भी मुस्कुराते हुए अपने परपोते की बात मान जाती हैं। इसके बाद वह एक लाइन गाकर सुनाती हैं, जिसे सुनकर वीडियो और भी भावुक और प्यारा बन जाता है।

यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। परिवार के साथ बिताए ऐसे छोटे-छोटे पल लोगों को अपने बचपन और दादा-दादी के साथ बिताए दिनों की याद दिला रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसी यादें जिंदगीभर साथ रहती हैं और इन्हें कैमरे में कैद करना बेहद खास होता है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ____vivanshadvitworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जी रहा है।"

दूसरे ने कहा, "इसे अभी एहसास नहीं है कि यह कितनी अनमोल यादें बना रहा है।" वहीं कई लोगों ने लिखा कि वीडियो देखकर उन्हें अपनी दादी और परदादी की याद आ गई। कुछ यूजर्स ने बच्चे को खुशकिस्मत बताया, जबकि कई लोगों ने परदादी की सादगी और उनके गाने की तारीफ की। यही वजह है कि यह भावुक और प्यारा वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल