वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

डिग्री लेने स्टेज पर पहुंचा छात्र, कंधे पर बैठी थी बिल्ली, प्रोफेसर भी खुद को रोक नहीं पाए

Graduate With Cat : ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक छात्र कंधे पर अपनी पालतू बिल्ली को बैठाकर डिग्री लेने पहुंचा। प्रोफेसरों ने बिल्ली को दुलारा और यह प्यारा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Convocation Viral Video : ग्रेजुएशन सेरेमनी आमतौर पर छात्रों की जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक होती है, लेकिन एक छात्र ने अपनी पालतू बिल्ली को साथ लेकर इसे और भी यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र कंधे पर बिल्ली को आराम से बैठाकर डिग्री लेने स्टेज पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

जैसे ही वह डीन और प्रोफेसरों के पास पहुंचा, सभी की नजरें उसकी प्यारी सी बिल्ली पर टिक गईं। प्रोफेसर भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए और कुछ ने बिल्ली को प्यार से सहलाया। बिल्ली पूरे समय बिल्कुल शांत नजर आई और ऐसे पोज देती दिखी, जैसे डिग्री उसे ही मिलने वाली हो।

डिग्री लेने कंधे पर बिल्ली बैठाकर पहुंचा छात्र

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर Naval Tambulkar ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में छात्र को स्टेज के बीच तक जाते और अपनी बिल्ली के साथ तस्वीर खिंचवाते देखा जा सकता है। बिल्ली पूरे समारोह के दौरान छात्र के कंधे पर आराम से बैठी रही।

Naval ने इस मजेदार पोस्ट को कैप्शन दिया, “A for Architecture, B for Billa”। छात्र के इस अनोखे अंदाज ने ग्रेजुएशन की गंभीरता के बीच एक प्यारा और मजेदार पल जोड़ दिया। खास बात यह रही कि स्टेज पर मौजूद प्रोफेसरों ने भी इस अनोखे मेहमान का गर्मजोशी से स्वागत किया।

“Convocation” की जगह “Catvocation”

वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो यूजर्स भी मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर ने मजाक में कहा कि वह यह वीडियो अपनी बिल्ली को दिखाएगा ताकि उसे सबूत मिल सके कि दूसरी बिल्लियां भी डिग्री लेने जाती हैं। एक अन्य यूजर ने इसे अब तक के सबसे प्यारे वीडियो में से एक बताया।

किसी ने तो मजाक में ग्रेजुएशन सेरेमनी को “Convocation” की जगह “Catvocation” तक कह दिया। बिल्ली का शांत अंदाज और प्रोफेसरों की प्यारी प्रतिक्रिया लोगों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि यह अनोखा ग्रेजुएशन मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा