वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुरुग्राम ऑफिस में सुन्दर पिचाई से मिले गूगल कर्मचारी, वीडियो वायरल

Sundar Pichai in Google India Office : गुरुग्राम स्थित गूगल ऑफिस में सुन्दर पिचाई के साथ फायरसाइड चैट में शामिल हुई कर्मचारी का वीडियो वायरल, शुबमन गिल भी रहे मौजूद।

हितेश तिवारी

Google India Office Video : गुरुग्राम स्थित गूगल ऑफिस में एक कर्मचारी के लिए सामान्य कामकाजी दिन खास बन गया, जब उन्हें सुंदर पिचाई से सीधे बातचीत करने का मौका मिला। गूगल और अल्फाबेट के सीईओ पिचाई भारत दौरे पर थे और इसी दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ एक अनौपचारिक फायरसाइड चैट में हिस्सा लिया। इस खास मौके को गूगल कर्मचारी तारुवर मित्तल ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सुंदर पिचाई गुरुग्राम स्थित गूगल ऑफिस पहुंचे

वीडियो में सुंदर पिचाई कर्मचारियों से सहज अंदाज में बातचीत करते नजर आते हैं। तरुवर मित्तल, जो पिछले ढाई साल से गूगल में कार्यरत हैं, ने इस पल को “Peak Googler dream” बताया। उन्होंने वीडियो में कहा, “Yes, that’s Sundar Pichai, and that’s me making my 20-year-old self proud.”

इस विजिट का एक और खास सरप्राइज तब मिला जब भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने अपना सिग्नेचर शॉट दिखाया। टेक्नोलॉजी और खेल का यह संगम वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।

यूजर्स ने भेजे बधाई के संदेश

मित्तल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “Not an ‘average day’ at the office.” वीडियो पर यूजर्स ने ढेरों बधाई संदेश और हार्ट इमोजी भेजे। पिचाई का यह गुरुग्राम दौरा उनके व्यापक भारत दौरे का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने एआई समिट में भी भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर गूगल की प्रतिबद्धता दोहराई।

यह वीडियो न केवल एक कर्मचारी के गर्व का पल दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि बड़े कॉरपोरेट संस्थानों में नेतृत्व की एक मुलाकात किस तरह प्रेरणादायक बन सकती है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल