Photo: wallpaperaccess File Photo 
वायरल

रब ने बना दी जोड़ी! 48 साल की महिला ने 25 साल के युवक पर हारा दिल, वायरल हुई प्रेम कहानी

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कहते है ना प्यार में न उम्र की सीमा होती है और नाही उच्च नीच का कोई बंधन होता है। जोड़ियां भगवान बनाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक ऐसी प्रेम कहानी वायरल हो रही है, जिसे सब जानना चाह रहे है। दरअसल न्यूयॉर्क की रहने वाली राचेल कॉडल खुद तो 48 साल की हैं, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उनका प्रेमी एलेक्स माइकल उनसे आधी उम्र यानि सिर्फ 25 साल का है। हैरानी वाली बात तो यह कि राचेल की मुलाकात एलेक्स से अनजाने में हुई थी पर जब वह एलेक्स से मिली तो उनकी पर्सनैलिटी पर दिल हार बैठीं। यही नहीं उन्हें इस बात का यकीन हो गया है कि एलेक्स को उन्हीं के लिए बनाया गया है, फिर जो हुआ वह देखने लायक था... 

एक गलती से महिला को मिला नौजवान

दरअसल इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राचेल ने साल 2020 में अपने पति से तलाक लिया है। ऐसे में वहीं तलाक के बाद उनके दोस्तों ने उन्हें डेटिंग ऐप पर जाने की सलाह दी। आपको बता दें कि शुरुआत में वह टिंडर पर किसी को भी डेट नहीं करना चाहती थीं पर आखिरकार टिंडर पर जुड़ ही गईं।  दरअसल यहां  हुआ यह कि वह अपनी उम्र की सेटिंग करना भूल गई। जिसकी वजह से उन्हें यंग लड़कों का सजेशन मिलने लगा। इसी कड़ी में एलेक्स से उनकी चैटिंग शुरू हो गयी। कुछ ही समय में वह उनसे मिलने न्यूयार्क से टेक्सास आ पहुंची। 

उम्र का भी नहीं पड़ता फर्क

सीके बाद फिर यहां राचेल की मुलाकात एलेक्स से हुई तो वह और खुश हुई। उन्हें एलेक्स बाकी की जिंदगी के लिए पसंद आ चुका था। वह कहती हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता बॉन्डिंग मायने रखती है। अब राचेल और एलेक्स साथ रहने का मन बना चुके हैं, फ़िलहाल इनकी यह प्रेम कहानी टिंडर पर वायरल हो रही है। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना