शांति प्रस्ताव के बाद भी हमास ने 8 लोगों को घुटनों पर बिठाकर मारी गोली (वायरल फोटो) 
वायरल

अल्लाह हू अकबर चिल्लाया और भून दिए 8 लोग, गाजा में शांति प्रस्ताव के बाद भी खून-खराबा?

Israel Hamas conflict: हमास का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ हथियार बंद कमांडरों ने 8 लोगों को घुटनों पर बिठाते हुए उनकी आंखों में पट्टी बांधकर अल्लाह हू अकबर के नारों के बीच गोली मार दी है।

सौरभ शर्मा

Israel Hamas conflict update: अल्लाह हू अकबर के नारों के बीच हमास ने गाजा में एक क्रूर घटना को अंजाम देने वाली वीडियो वायरल हो रहा है। गाजा शांति प्रस्ताव पारित होने और सीजफायर के ऐलान के बावजूद, हमास के हथियारबंद लड़ाकों का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है, जिसमें 8 लोगों को घुटनों पर बिठाकर सिर में गोली मार दी गई। इस घटना ने शांति समझौते के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और इजरायल के लिए भी नई चुनौती पेश की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे शेयर करना भी मुश्किल है।

गाजा शांति प्रस्ताव मिस्र की धरती पर पारित हुआ था, जिसमें अमेरिका, तुर्की, मिस्र और कतर जैसे देश शामिल थे। इजरायल ने भी इस पर सहमति जताई थी और हमास ने भी हथियार छोड़ने पर सहमति दी थी। इसके बाद सीजफायर का ऐलान हुआ था। इन सबके बावजूद, जमीन पर स्थिति उलट दिख रही है। नया वीडियो हमास की नीयत पर शक पैदा करता है।

बर्बरता की नई सीमा

वीडियो में साफ दिखता है कि 8 लोगों के हाथ बंधे हैं और उनकी आंखों पर भी पट्टी बंधी है। उन्हें घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उनके सिर में गोलियां मार दी गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच भीड़ की ओर से 'अल्लाह हू अकबर' के नारे सुनाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन लोगों पर हमास के लड़ाकों ने हमास से मिले होने का आरोप लगाया था।

शांति समझौते का खुला उल्लंघन

हमास ने यह कार्रवाई गाजा पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए की है। यदि यह बात सच है तो यह शांति समझौते की शर्त का खुला उल्लंघन है। इजरायल ने पहले ही कहा था कि सीजफायर की शर्त यह होगी कि हमास या तो हथियार छोड़ दे या गाजा से बाहर निकल जाए। लेकिन यह संगठन दोनों ही स्थितियों पर काम करता नहीं दिख रहा है, बल्कि ऐसे जघन्य कृत्य को अंजाम दे रहा है। यह घटना इजरायल के लिए भी चिंता और चुनौती बढ़ाने वाली है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच