वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डीजे और डांस के साथ निकली शव यात्रा, वीडियो देख लोग बोले- ‘विदाई या जश्न?’

Funeral with DJ and Dance : डीजे और डांस के साथ निकली एक शव यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने परंपरा और नई सोच को लेकर बहस छेड़ दी है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “जन्म और मृत्यु दोनों ही उत्सव हैं।

हितेश तिवारी

Funeral Celebration Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सोचने पर मजबूर भी हो रहे हैं। आमतौर पर शव यात्रा को शोक और सन्नाटे से जोड़ा जाता है, लेकिन इस वीडियो में माहौल बिल्कुल अलग नजर आता है।

वीडियो में एक व्यक्ति की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है, जहां लोग डीजे की तेज धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए हैं, जबकि पीछे से म्यूजिक बज रहा है और सड़क पर फूल भी बिखरे नजर आ रहे हैं।

शव यात्रा में डीजे पर डांस करते दिखे लोग

वीडियो में सुनाई दे रहा गाना मैंने तेरी यादों के ज़ुल्फ़ों में लगाए फूल माहौल को और अलग बना देता है। कई लोग इसे ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ यानी जीवन का उत्सव मान रहे हैं, जहां दुख के बजाय उस व्यक्ति के जीवन को खुशी के साथ याद किया जाता है।

कुछ जगहों पर इस तरह की परंपरा देखने को मिलती है, जहां अंतिम विदाई को यादगार बनाने के लिए संगीत और डांस का सहारा लिया जाता है। हालांकि, यह तरीका हर किसी को स्वीकार्य नहीं है और पारंपरिक सोच रखने वाले लोग इसे गलत भी मान रहे हैं।

लोगों ने कहा- जन्म और मृत्यु दोनों ही उत्सव हैं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “जन्म और मृत्यु दोनों ही उत्सव हैं,” तो कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया।

वहीं कई लोगों ने इसे परंपराओं के खिलाफ बताया और कहा कि ऐसे मौके पर शांति और सम्मान जरूरी होता है। कुल मिलाकर यह वीडियो समाज में बदलती सोच और परंपराओं के नए रूप को दिखाता है, जहां लोग अपने प्रियजनों को विदा करने का तरीका खुद तय कर रहे हैं।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट