HIGHLIGHTS
ऋषिकेश में गंगा घाट पर विदेशी महिलाएं कचरा साफ करती दिखीं
यूजर ने बनाया वीडियो और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया
हर भारतीय कह रहा- हम कब सुधरेंगे
Ganga Ghat Viral Video: गंगा का प्रदूषित पानी हर एक भारतीय को हर वक्त ये याद दिलाता रहता है कि हमारे भारत में गंदगी बहुत है। लेकिन शायद ही हममें से कोई व्यक्ति कभी ये सोच पाया कि चलो चलकर खुद इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी गंगा नदी को साफ रखते हैं।
आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे भी मामले सामने आए हैं जहां लोग गंगा नदी के किनारे गंदगी करते दिखाई देते हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है वो विदेशी महिला का है जो गंगा नदी के किनारे सफाई करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
इस वीडियो को इंटाग्राम पर प्रसन्न कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया। वीडियो में ऋषिकेश के गंगा घाट का नजारा दिखाई दे रहा है। आसपास छोटी-छोटी दुकानें भी नजर आ रही हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स भी इस नजारे को देखकर हैरान नजर आ रहा है।
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि कई लोग गंगा नदी में कचरे फेंक देते हैं लेकिन अब ये विदेशी महिलाएं वहीं कचरे को साप कर रही हैं।
इंटाग्राम पर कई यूजर्स ने विदेशी महिला के इस काम को खूब सराहा। यूजर्स ने कहा कि अगर पर्यटक गंगा नदी के जल को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं तो फिर हम क्यों नहीं समझ सकते हैं।
ऋषिकेश के गंगा घाट का ये वायरल वीडियो गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है कि विदेशी पर्यटकों का कचरा उठाना निश्चित तौर पर सराकनीय है लेकिन जिस जगह को हम अपनी आस्था से जोड़कर देखते हैं उसकी सफाई की जिम्मेदारी किसकी है।