वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी व्लॉगर ने उदयपुर को बताया भारत का सबसे खूबसूरत शहर, बोला- ‘पूर्व का वेनिस’ क्यों नहीं है इतना मशहूर?

Udaipur Viral Video : विदेशी नागरिक रॉरी पोर्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के उदयपुर को भारत का सबसे खूबसूरत शहर और ‘पूर्व का वेनिस’ बताया है।

हितेश तिवारी

Foreign Vlogger India : सोशल मीडिया पर एक विदेशी नागरिक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के उदयपुर को भारत का सबसे खूबसूरत शहर बताया है। रॉरी पोर्टर नाम के इस विदेशी व्लॉगर ने उदयपुर की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हुए इसे “भारत का वेनिस” और “पूर्व का वेनिस” कहा है।

अपने वीडियो में रॉरी पोर्टर कहते हैं कि उन्हें हैरानी होती है कि उत्तर भारत का यह शानदार शहर देश के दूसरे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन जितना मशहूर क्यों नहीं है। उन्होंने कहा, “यह भारत का वेनिस है। मुझे कभी समझ नहीं आता कि लोग इस जगह के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं करते।”

रॉरी पोर्टर पिछले साल दो बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उदयपुर न सिर्फ जेम्स बॉन्ड की एक फिल्म में दिखाया गया है, बल्कि यहां एक ऐसा भव्य महल भी मौजूद है, जो झील के बीचों-बीच एक द्वीप पर बना है। यह नजारा किसी सपने से कम नहीं लगता।

क्यों खास है उदयपुर?

उदयपुर को झीलों का शहर और पूर्व का वेनिस कहा जाता है। इसकी स्थापना 1959 में महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने की थी और यह ऐतिहासिक मेवाड़ राज्य की राजधानी रहा है। रॉरी पोर्टर के मुताबिक, उदयपुर उन गिने-चुने शहरों में से है, जिस पर मुगलों का कभी पूरी तरह कब्जा नहीं हुआ। आज भी शाही परिवार यहीं रहता है और महलों व ऐतिहासिक धरोहरों की देखरेख करता है।

उन्होंने कहा, “आज उदयपुर ऐशो-आराम, कला और संस्कृति से भरपूर शहर है। यह रोमांटिक है, शांत है और बड़े शहरों की तुलना में यहां बहुत कम भागदौड़ है। अगर आप किसी छत से यहां का नजारा कैमरे में कैद कर लें, तो वह अनुभव अविस्मरणीय होता है।”

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

ताजा अपडेट के मुताबिक, इस वीडियो को अब तक 1.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स इस पर कमेंट कर चुके हैं। कई लोग उदयपुर को वेनिस से भी बेहतर बता रहे हैं, तो कुछ ने भारतीय संस्कृति और विरासत को संजोने वाले शासकों को धन्यवाद दिया है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट