वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

खिलौने बेचते पिता के पैरों से लिपटकर सो गया मासूम, संघर्ष की यह तस्वीर देख इमोशनल हुआ इंटरनेट

Viral Emotional Video : सड़क किनारे खिलौने बेचते पिता के पैरों से लिपटकर सोते मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।

हितेश तिवारी

Father Child Struggle : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुद को इमोशनल होने से रोक नहीं पा रहे हैं। यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी की एक कड़वी सच्चाई है, जो मेहनत, संघर्ष और मजबूरी की कहानी बयां करती है।

वायरल क्लिप में एक पिता सड़क किनारे खिलौने बेचकर अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाता नजर आ रहा है। उसी दौरान उसका छोटा सा मासूम बच्चा, जो शायद थकान और नींद से बेहाल हो चुका है, अपने पिता के पैरों को पकड़कर वहीं सड़क पर सो जाता है। यह दृश्य दिल को छू लेने वाला है।

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिता अपने काम में पूरी तरह व्यस्त है और ग्राहकों को खिलौने दिखा रहा है। वहीं उसका बच्चा, जिसके लिए पिता ही सबसे सुरक्षित जगह है, बिना किसी बिस्तर या आराम के अपने पिता के पैरों के पास लेटकर सो जाता है।

सड़क ही उसका बिस्तर बन जाती है और पिता का सहारा उसकी तकिया। यह वीडियो गरीब परिवारों की उस हकीकत को दिखाता है, जहां एक तरफ माता-पिता दिन-रात मेहनत करके घर चलाने की कोशिश करते हैं, तो दूसरी तरफ बच्चे बहुत कम उम्र में ही संघर्ष की दुनिया देख लेते हैं।

जिंदगी हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती

इस भावुक कर देने वाले वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @ASwatntra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के इमोशनल कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने इसे असली संघर्ष की तस्वीर बताया तो किसी ने पिता की मेहनत और बच्चे की मजबूरी को सलाम किया।

एक यूजर ने लिखा, “मेहनत, मजदूरी और मजबूरी की ऐसी तस्वीर शायद ही कहीं देखने को मिले।” वहीं कई लोगों ने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए दुआएं कीं। यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जिंदगी हर किसी के लिए एक जैसी नहीं होती और कई लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कठिन संघर्ष करते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां