सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। 
वायरल

Fact Check : लॉरेंस बिश्नोई की जमानत नहीं हुई, वायरल वीडियो 5 साल पुराना

Lawrence Bishnoi Old Video सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जमानत मिल गई है। फैक्ट चेक में पता चला कि यह दावा गलत है।

हितेश तिवारी

Lawrence Bishnoi Fact Check : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। वायरल वीडियो में बिश्नोई को पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाते हुए दिखाया गया है।

एक रिपोर्टर लॉरेंस से पूछता है कि जमानत मिलने के बाद कैसा महसूस हो रहा है, जिस पर वह जवाब देते हैं— बहुत अच्छा लग रहा है, उम्मीद है बाकी मामलों में भी ऐसा ही हो।” वीडियो शेयर करने वाले लोगों का कहना है कि बिश्नोई को पंजाब के फाज़िल्का से जमानत मिलने के बाद छोड़ा गया है। कुछ यूजर्स ने तो इसे सरकार की नाकामी तक बता दिया।

वायरल वीडियो का सच

जांच में पता चला कि यह वीडियो 2020 का पुराना फुटेज है, जब लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब के फ़ाज़िल्का कोर्ट में एक सुनवाई के लिए पेश किया गया था। यह वीडियो यूट्यूब चैनल RB Live Media ने फरवरी 2020 को अपलोड किया था। उस दिन बिश्नोई को आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के मामले में अदालत में पेश किया गया था। उस केस में उन्हें बरी किया गया था, लेकिन जमानत या रिहाई का कोई सवाल नहीं था, क्योंकि कई अन्य मामलों में वह पहले से आरोपी थे।

लॉरेंस बिश्नोई की वर्तमान स्थिति

लॉरेंस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। अगस्त 2025 में गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा व मूवमेंट को लेकर जारी प्रतिबंध आदेश को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया। किसी भी credible मीडिया रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि उन्हें किसी केस में जमानत दी गई है।

लॉरेंस के भाई अनमोल को भारत लाया गया

19 नवंबर को लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया और NIA को सौंप दिया गया। उसके खिलाफ सिद्धू मूसेवाला हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं।

साफ है कि वायरल वीडियो 2020 का पुराना फुटेज है और इसे गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को जमानत नहीं मिली है। वह अभी भी जेल में है।

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला