वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

दुबई की हाई-प्रोफाइल नौकरी छोड़ पहाड़ों में खोला छोटा कैफे, ‘स्लो लाइफ’ जीने का फैसला हुआ वायरल

Dubai Job Viral Story : दुबई की भागदौड़ भरी रियल एस्टेट नौकरी छोड़कर एक शख्स ने उत्तराखंड के कासर देवी में ‘थोड़ा स्लो’ नाम से कैफे शुरू किया। उनकी स्लो लाइफ की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हितेश तिवारी

Uttarakhand Cafe : दुबई की तेज रफ्तार और हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट की नौकरी छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में शांत जिंदगी जीने का फैसला करने वाले एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर हिमांशु खोसला की ‘अनफिल्टर्ड लाइफ’ सीरीज में सामने आई इस कहानी में बताया गया कि उन्होंने दुबई की भागदौड़ भरी जिंदगी को पीछे छोड़कर उत्तराखंड के कासर देवी में रहने का फैसला किया।

यहां उन्होंने ‘थोड़ा स्लो’ नाम से एक छोटी दुकान और कैफे शुरू किया है। इसका नाम ही उनके नए जीवन के नजरिए को दिखाता है। उनका कहना है कि जिंदगी में लगातार भागने के बाद अब वह शांति और सुकून के साथ जीवन बिताना चाहते हैं।

पिता के निधन के बाद बदला जिंदगी को देखने का नजरिया

वीडियो में उन्होंने बताया कि पहले वह दुबई में रियल एस्टेट सेक्टर में काम करते थे। काम के दौरान उनकी जिंदगी काफी व्यस्त और दबाव वाली थी। हालांकि, पिता के कैंसर से निधन के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने बताया कि उस दौरान अस्पतालों के चक्कर लगाते हुए उन्होंने जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखा।

इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि शहर की भागदौड़ वाली जिंदगी उन्हें पसंद नहीं है और पहाड़ों में उन्हें सुकून मिलता है। कासर देवी पहुंचने के बाद उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहीं रहने का फैसला कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास अपनी पसंद की जिंदगी चुनने के साधन हैं तो उसे वही जीवन चुनना चाहिए, जिसमें उसे शांति मिले।

‘थोड़ा स्लो’ के जरिए दे रहे स्लो लाइफ का संदेश

उत्तराखंड के कासर देवी में शुरू किया गया ‘थोड़ा स्लो’ उनके लिए सिर्फ एक दुकान या कैफे नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। उनका कहना है कि वह खुद भी स्लो लाइफ जीना चाहते हैं और दूसरों को भी शहर की लगातार भागदौड़ से थोड़ा समय निकालकर खुद के लिए जीने का संदेश देना चाहते हैं।

वीडियो में कैफे, पहाड़ों की खूबसूरती और वहां की शांत जिंदगी की झलक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया यूजर्स को यह कहानी काफी पसंद आ रही है। कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके फैसले की तारीफ करते हुए सफलता और शांति की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे