वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय युवक करने लगे भोजपुरी कमेंट्री, वीडियो वायरल

Dubai Missile Attack Bhojpuri Commentary : दुबई में कथित मिसाइल गिरने के दावे के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक भोजपुरी अंदाज में पूरे घटनाक्रम की कमेंट्री करते सुनाई दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dubai Missile Attack Viral Video : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुबई के एक इलाके में कथित तौर पर आसमान से मिसाइल गिरती दिखाई दे रही है।

वीडियो में तेज रोशनी और धमाके जैसी आवाज सुनाई देती है। हालांकि इस क्लिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे दुबई का बताया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात धमाका नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाजें हैं, जो पूरे घटनाक्रम को अलग ही रंग दे देती हैं।

दुबई में मिसाइल हमले के बीच भोजपुरी कमेंट्री

वायरल वीडियो में कुछ युवक भोजपुरी अंदाज में कमेंट्री करते सुनाई दे रहे हैं। जैसे ही आसमान में चमक दिखाई देती है, एक आवाज आती है, “देखा… उधर गिरल हौ”, वहीं दूसरी आवाज कहती है, “अरे भाई, सीधा नीचे आ रहल बा।” जिस तरह से वे स्थिति को बयान कर रहे हैं, वह कई लोगों को चौंका रहा है।

वीडियो में अफरातफरी या चीख-पुकार कम और मजाकिया लहजा ज्यादा सुनाई देता है। बताया जा रहा है कि यह इलाका कंस्ट्रक्शन साइट के पास का है, जहां चारों ओर निर्माण सामग्री फैली नजर आती है और पास ही से हाईवे गुजर रहा है।

लोगों ने भारतियों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की

इस वीडियो को एक्स पर @AnilYadavmedia1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ ने दुबई में मिसाइल अटैक के बीच भारतीय कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

एक यूजर ने लिखा कि “मिसाइल सिर पर ना गिर जाए, सारा मजा निकल जाएगा।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे हालात में सतर्क रहना जरूरी है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी