वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर गिरी बिजली, दुबई के क्राउन प्रिंस ने खुद शेयर किया वीडियो

Burj Khalifa Lightning Strike Video दुबई के बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का अद्भुत नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने शेयर किया है।

हितेश तिवारी

UAE Rain Viral Video: दुबई की पहचान बन चुकी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का एक बेहद शानदार और रोमांचक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुर्ज खलीफा के ऊपरी हिस्से पर तेज बिजली गिरती हुई दिखाई दे रही है।

खास बात यह है कि इस वीडियो को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो सामने आते ही लोगों की नजरें इस अद्भुत नजारे पर टिक गईं और कुछ ही समय में यह वायरल हो गया।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंधेरे आसमान के बीच बुर्ज खलीफा खड़ा है और अचानक तेज चमक के साथ बिजली उसके ऊपरी स्टील स्ट्रक्चर पर गिरती है। बैकग्राउंड में बारिश और बादलों की गरज इस दृश्य को और भी रोमांचक बना देती है।

क्राउन प्रिंस फजा ने वीडियो के कैप्शन में केवल “#Dubai” लिखा है और साथ में बारिश वाले बादल और हाई-वोल्टेज इमोजी का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो यह भी दिखाता है कि आधुनिक इंजीनियरिंग किस तरह प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा- “माशाल्लाह”

गल्फ न्यूज के मुताबिक, यूएई के नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। दुबई समेत कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बीच क्राउन प्रिंस द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो लोगों के लिए मौसम की ताकत का एक शानदार उदाहरण बन गया है।

महज एक घंटे में इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा बार देखा गया और डेढ़ लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग “माशाल्लाह” लिखकर मौसम की खूबसूरती और वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे कुदरत और इंसानी इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम बताया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z