वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लंगड़ाकर मांग रहा था खाना, मिलते ही चारों पैरों पर दौड़ पड़ा कुत्ता! वायरल वीडियो ने हंसा-हंसाकर किया बेहाल

Funny Dog Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता लंगड़ाते हुए लोगों के पास खाना मांगने पहुंचता है, लेकिन खाना मिलते ही सामान्य तरीके से दौड़ने लगता है।

हितेश तिवारी

Viral Dog Video : सोशल मीडिया पर हर दिन जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

महज 11 सेकंड के इस वीडियो में एक कुत्ता लंगड़ाते हुए कुछ लोगों के पास पहुंचता है, जो एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं। कुत्ते की हालत देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति को उस पर दया आ जाती है और वह उसे खाने के लिए कुछ दे देता है। इसके बाद जो होता है, वह देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

लंगड़ाकर मांगा खाना, फिर लगाई दौड़

वायरल वीडियो में जैसे ही कुत्ते को खाने की चीज मिलती है, वह अचानक पूरी तरह सामान्य हो जाता है। जो कुत्ता कुछ सेकंड पहले लंगड़ाते हुए चल रहा था, वह तुरंत चारों पैरों पर आराम से खड़ा होकर तेजी से वहां से निकल जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो उसने सिर्फ खाना पाने के लिए लंगड़ाने की एक्टिंग की हो।

हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। लेकिन इसकी मजेदार प्रस्तुति के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं।

ये तो एक्टिंग ऑस्कर्स लेवल का कुत्ता है

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Im_Angel_77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "ये तो एक्टिंग ऑस्कर्स लेवल का है।" खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "एक नंबर का ड्रामेबाज निकला ये।" दूसरे ने कहा, "ऑस्कर विनिंग एक्टिंग।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "वाह डोगेश भाई, क्या परफॉर्मेंस दी है!" कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर वीडियो असली है तो यह कुत्ता वाकई कमाल का कलाकार है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग