वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Uber Bike बुक की, ड्राइवर हेलमेट देकर भाग गया! दिल्ली की युवती का वीडियो वायरल

Uber Bike Viral Video : दिल्ली की एक युवती ने Uber Moto बुक की, लेकिन ड्राइवर उसे हेलमेट देकर अकेला छोड़कर निकल गया। मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे।

हितेश तिवारी

Uber Moto Funny Incident : दिल्ली की एक युवती के साथ हुई एक मजेदार घटना इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। युवती ने अपने सफर के लिए Uber Moto बुक की थी और उसे लगा कि कुछ ही मिनटों में उसकी यात्रा शुरू हो जाएगी।

लेकिन जो हुआ, उसने उसे भी हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि बाइक टैक्सी चालक उसे हेलमेट देकर अकेला छोड़ गया और खुद बाइक लेकर आगे निकल गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लाखों लोग इसे देखकर हंस रहे हैं।

Uber बाइक चालक यात्री को बिना बैठाए ही निकल गया

प्रतिमा के मुताबिक, बाइक चालक फोन पर बात करते हुए पिकअप पॉइंट पर पहुंचा। उसने सामान्य तरीके से उन्हें हेलमेट थमाया, जिससे लगा कि अब सफर शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले कि वह बाइक पर बैठ पातीं, चालक तेजी से आगे बढ़ गया और ट्रैफिक में गायब हो गया। वीडियो में प्रतिमा सड़क किनारे हेलमेट हाथ में लिए खड़ी नजर आती हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बाइक तो चली गई, अब इस हेलमेट का क्या किया जाए। इस अजीबोगरीब घटना ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब चालक को अपनी गलती का एहसास गंतव्य तक पहुंचने के बाद हुआ। प्रतिमा ने एक फॉलो-अप वीडियो में बताया कि ड्राइवर ने उन्हें फोन कर पूछा, “मैडम, आप कहां रह गईं?” यानी वह पूरी यात्रा के दौरान यह समझ ही नहीं पाया कि उसकी सवारी बाइक पर बैठी ही नहीं थी।

बाद में दोनों का संपर्क हुआ और प्रतिमा ने अपनी यात्रा पूरी की। वायरल वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनके साथ भी ऐसे ही मजेदार अनुभव हो चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि ड्राइवर ने हेलमेट तो पिकअप कर लिया, लेकिन सबसे जरूरी चीज यानी यात्री को ही भूल गया।

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश