RAF के जवान ने छोटे कॅाकरोच को प्रदर्शन स्शल से गिरफ्तार किया सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

दिल्ली में प्रदर्शन करने पहुंचा नन्हा कॉकरोच, RAF जवान ने दौड़ाकर पकड़ा; सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा VIDEO

Delhi Protest Viral Video: दिल्ली के जंतर- मंतर में हो रहे प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें RAF जवान एक छोटे कद के प्रदर्शनकारी को दौड़ाकर पकड़ता और गोद में उठाता नजर आता है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • दिल्ली प्रदर्शन के दौरान छोटे कद के प्रदर्शनकारी को RAF जवान ने दौड़ाकर पकड़ा।

  • जवान प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर ले गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में कई लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Small Stature Protester Viral Video: दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बीच एक छोटे कद का प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों से बचने के लिए भागता नजर आया। वीडियो में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का एक जवान उसका पीछा करता दिखाई देता है।

आखिरकार जवान उसे पकड़कर गोद में उठा लेता है। इस दौरान जवान अपनी हंसी भी नहीं रोक पाता। वीडियो में छोटे कद के प्रदर्शनकारी को मजाकिया अंदाज में 'कॉकरोच' कहा जा रहा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं वीडियो में क्या दिख रहा है और दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ था।

दिल्ली में क्यों हुआ था प्रदर्शन?

बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति भी बनी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए दूसरी जगह पहुंचाया। कई घंटों तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए?

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। तो वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस के जवानों ने बसों में भरकर प्रदर्शन स्थल से ले जाया गया, और हिरासत में रखा गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद भी मीडिया को दी बाइट

वीडियो में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छोटे कद का प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जाने के बाद भी बेफिक्र नजर आता है। पुलिस के पास ले जाए जाने के बाद वह मीडिया से बातचीत करता दिखाई देता है। इस दौरान उसके चेहरे पर घबराहट के बजाय सहजता नजर आती है। RAF जवान द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ने और फिर गोद में उठाकर ले जाने का यह दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी