वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, राहगिरों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

Delhi Mumbai Expressway Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में दिखा कि कैसे राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर परिवार को सुरक्षित निकाला।

हितेश तिवारी

Viral Accident Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखने वालों को झकझोर कर रख देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सामने आया है, जो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार, खुली सड़क और कुछ ही पलों में मचता कोहराम साफ दिखाई देता है।

चलती कार अचानक नियंत्रण खो बैठती है और देखते ही देखते एक बड़ा हादसा हो जाता है। कार सीधे सेफ्टी रेलिंग से टकराती है, रेलिंग टूट जाती है और वाहन सड़क से नीचे जा गिरता है। हादसे के तुरंत बाद चारों तरफ धुएं का घना गुबार फैल जाता है, जिससे कुछ सेकंड तक यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि कार में बैठे लोग सुरक्षित हैं या नहीं। यह दृश्य इतना भयावह है कि देखने वालों की सांसें थम जाती हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग घबरा जरूर जाते हैं, लेकिन बिना देर किए मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। वीडियो में लोगों की आवाजों से साफ पता चलता है कि वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, शीशे टूटे हुए थे और अंदर एक पूरा परिवार फंसा हुआ नजर आ रहा था।

धुएं और डर के माहौल के बीच राहगीर कार के दरवाजे खोलने की कोशिश करते हैं। कोई शीशा हटाने में जुटा होता है तो कोई अंदर फंसे लोगों को हिम्मत बंधाता है। कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद लोग एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं।

लोगों ने की राहगीरों की तारीफ

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @thakurbjpdelhi अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग राहगीरों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और उन्हें असली हीरो बता रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि कार में एयरबैग थे या नहीं, जबकि कई लोगों ने लिखा कि इतने खतरनाक हादसे के बावजूद परिवार का सुरक्षित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि मुश्किल हालात में आम लोग भी इंसानियत और साहस की मिसाल पेश कर सकते हैं।

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी