वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो में सूट पहनकर भीख मांगने वाला स्कैमर, 50-100 रुपये के बहाने वीडियो वायरल

Delhi Metro Scam : दिल्ली मेट्रो में सूट पहने एक शख्स द्वारा 50–100 रुपये मांगने का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे लोग नया स्कैम बता रहे हैं और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Metro Fraud : दिल्ली मेट्रो में रोज़ लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन इन्हीं यात्रियों के बीच अब स्कैमर्स भी सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस खतरे को उजागर कर दिया है, जिसमें एक सूट पहना हुआ शख्स मेट्रो के अंदर यात्रियों से पैसे मांगता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि वह खुद को पढ़ा-लिखा और जरूरतमंद बताकर लोगों से सिर्फ 50 या 100 रुपये की मांग करता है।

इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में वह व्यक्ति पहले कहता है कि उसका मोबाइल बैलेंस खत्म हो गया है और उसे पटेल नगर जाना है। वह खुद को यूपीएससी का स्टूडेंट बताता है, जिससे सामने वाला व्यक्ति उस पर आसानी से भरोसा कर ले। बातचीत के दौरान जब उसे मेट्रो से बाहर जाने को कहा जाता है, तो वह जवाब देता है कि उसे खाने के लिए पैसों की जरूरत है और ऑनलाइन बैलेंस अगले दिन तक आ जाएगा।

खुद को यूपीएससी का स्टूडेंट बताकर मांगे पैसे

शुरुआत में वह 50 रुपये मांगता है, लेकिन कुछ ही पलों बाद अपनी मांग बढ़ाकर 100 या 150 रुपये तक ले जाता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब उसे बताया जाता है कि सिर्फ 50 रुपये ही दिए जा सकते हैं, तो वह बहस करने लगता है। इसी व्यवहार को देखकर लोगों को शक हुआ और पूरे मामले को रिकॉर्ड कर लिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसने तो सीधे-सीधे एक गरीब को चूना लगा दिया।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई ये नया स्कैम है, मेट्रो में बहुत चल रहा है।” कई लोगों ने चेतावनी दी कि अच्छे कपड़े और पढ़ाई-लिखाई का हवाला देकर लोगों को भावनात्मक रूप से फंसाया जा रहा है।

यात्रियों के लिए सतर्क रहने का संकेत

कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे स्कैमर यात्रियों की सहानुभूति का फायदा उठाते हैं और छोटी रकम मांगकर भरोसा जीत लेते हैं। बाद में यही तरीका बड़े स्तर पर धोखाधड़ी में बदल सकता है।

हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक दिल्ली मेट्रो या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह घटना यात्रियों के लिए सतर्क रहने का संकेत जरूर देती है। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपील कर रहे हैं कि मेट्रो में इस तरह पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और जरूरतमंदों की मदद संस्थागत तरीकों से करें।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा