वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा सरप्राइज प्रपोजल, सोती गर्लफ्रेंड के कमरे में बैंड लेकर पहुंचा; वीडियो वायरल

Unique Proposal Viral Video : दिल्ली में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी सोती गर्लफ्रेंड को घर में लाइव बैंड के साथ सरप्राइज देकर ऐसा प्रपोज किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Live Band Proposal : प्रपोजल अगर खास हो, तो उसकी यादें पूरी जिंदगी चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। दिल्ली से सामने आया ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को बेहद अनोखे और फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

वीडियो की शुरुआत में बैंड कंपनी और बॉयफ्रेंड के बीच बातचीत दिखाई देती है, जहां वह अपने प्रपोजल प्लान को लेकर चर्चा करता नजर आता है। इसके बाद बॉयफ्रेंड लाइव बैंड की टीम के साथ कार से उतरता है और बिना वक्त गंवाए सीधे गर्लफ्रेंड के अपार्टमेंट की ओर बढ़ जाता है। इस दौरान बैंड के म्यूजिशियन भी पूरे जोश में नजर आते हैं, मानो किसी शादी या बड़े जश्न की तैयारी हो।

अनोखे अंदाज में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज

बॉयफ्रेंड और बैंड की टीम गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पहुंच जाती है, लेकिन उस वक्त गर्लफ्रेंड अपने कमरे में आराम से सो रही होती है। किसी को अंदाजा भी नहीं होता कि उसके लिए कितना बड़ा सरप्राइज तैयार है। ऐसे में बैंड मशहूर गाना ‘डोली सजा के रखना’ बजाना शुरू करता है। गाने की धुन जैसे ही कमरे में गूंजती है, कंबल ओढ़कर सो रही गर्लफ्रेंड की नींद खुल जाती है।

आंखें खुलते ही वह सामने लाइव बैंड को देखकर हैरान रह जाती है और बगल में अपने बॉयफ्रेंड को देखकर पूरी तरह चौंक जाती है। अचानक आए इस सरप्राइज पर पहले तो उसे यकीन नहीं होता, लेकिन धीरे-धीरे माहौल की रोमांटिक फील उसे समझ आने लगती है।

वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया

गाने की धुन के साथ जैसे-जैसे माहौल और ज्यादा रोमांटिक होता जाता है, बॉयफ्रेंड घुटनों के बल बैठ जाता है और अपने हाथ में अंगूठी लेकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है। इस पल में गर्लफ्रेंड के चेहरे पर शर्म, खुशी और इमोशन साफ नजर आते हैं।

दोनों की यह खास घड़ी कैमरे में कैद हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अब तक का ‘बेस्ट प्रपोजल’ बताया है, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ऐसा सरप्राइज प्रपोजल उन्हें भी मिलना चाहिए।

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही