वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

Dangerous Bike Stunt Video : सोशल मीडिया पर एक युवक का गर्लफ्रेंड के साथ खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से और हैरानी दोनों जाहिर कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Girlfriend Bike Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक स्टंट्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ गुस्सा भी दिला रहा है। इस वायरल क्लिप में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Netajinonsense1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस तरह के स्टंट्स पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में दिख रही लापरवाही ने लोगों का ध्यान ज्यादा खींचा है।

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर युवक ने किया स्टंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपनी बाइक चला रहा होता है और उसके आसपास उसके दोस्त भी अलग-अलग बाइक्स पर चलते नजर आते हैं। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड बाइक पर बैठी होती है। अचानक युवक बाइक की स्पीड बढ़ाता है और चलती बाइक पर खतरनाक करतब दिखाने लगता है।

वह एक तरफ खड़ा होकर अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे चला जाता है और फिर एक पैर पर संतुलन बनाकर स्टंट करता है। इस दौरान बाइक एक पहिए पर चलती नजर आती है, जिससे पूरा दृश्य और भी खतरनाक हो जाता है। जरा सी गलती दोनों की जान के लिए भारी पड़ सकती थी, लेकिन युवक बिना किसी डर के स्टंट करता रहता है।

लोगों ने युवक के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोग इस स्टंट को लेकर मजाक कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए नाराजगी जताई है।

कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसे वीडियो के लिए अपनी जान जोखिम में डालना गलत है, जबकि अन्य ने अधिकारियों से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान