नदी में डुबकी लगाते ही हाथ में आया मगरमच्छ, वायरल वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे 
वायरल

Viral Video: नदी में डुबकी लगाते ही हाथ में आया मगरमच्छ, वायरल वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया बहुत ही मजेदार चीज है जो आपको कभी हंसा देती है तो कभी रुला भी देती है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो दिल को छू लेते हैं तो कुछ वीडियो खौफ पैदा करने के लिए काफी हैं।

प्रीति शर्मा

Funny Viral Video: सोशल मीडिया बहुत ही मजेदार चीज है जो आपको कभी हंसा देती है तो कभी रुला भी देती है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो दिल को छू लेते हैं तो कुछ वीडियो खौफ पैदा करने के लिए काफी हैं। ऐसे तमाम तरह के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। वीडियो में एक शख्स नदी में नहा रहा है। जिसका दूसरा शख्स वीडियो बना रहा है। व्यक्ति नदी के किनारे पर डुबकी लगाता है। उस समय सब ठीक होता है लेकिन जब वह दूसरे पल डुबकी लगाता है तो उसके हाथ में मगरमच्छ आ जाता है।

वायरल वीडियो में शख्स नदी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहा है। जब वह पानी के अंदर था तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ तो वह दोबारा डुबकी लगाते हुए नीचे जाता है। उस दौरान शख्स के हाथ में मछली की जगह मगरमच्छ आ जाता है। जब वह अपने दोनों हाथ पानी में डालता है तो मगरमच्छ को देखकर वह घबरा जाता है। उसे देखते ही बेचारे के होश उड़ जाते हैं। वह इतना डर जाता है कि तुरंत ही नाव की तरफ जाने लगता है। इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि शख्स को कुछ नहीं होता है वह सुरक्षित नाव में चढ़ जाता है।

सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो किसी के भी होश उड़ा सकते हैं। मगरमच्छ से जुड़ा यह वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। इस नेटिजन्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। यह वीडियो rgtvh9 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ मगरमच्छ की औलाद थी, मगरमच्छ नहीं था। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि हाथ से उठाने का जिगर भी था और पैरों से भागने का हुनर भी था। वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कि हम होते तो बेहोश होकर वहीं गिर जाते है और मगरमच्छ हमें खा लेता। वहीं कुछ यूजर शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश फेल, आज एम.के. स्टालिन और शरद पवार से मिलेंगे खरगे, सोनिया गांधी भी होगी साथ

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

छत से गिरा, खंभे पर लटका, लड़के ने डॉग को फांसी से बचाया; देखें वीडियो

Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल