फाइल फोटो- सांड 
वायरल

चेहल्लुम के जुलूस में सांड ने बरपाया कहर, जान बचाकर भागे लोग...दर्जनों घायल-Video

Sambhal News: यूपी की सड़कों पर सांड कहर बरपा रहे हैं। शुक्रवार को चेहल्लुम के जुलूस में सांड घुस गया। भड़के सांड ने कई लोगों को उठाकर फेंक दिया। हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए।

Saurabh Pal

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चेहल्लुम जुलूस पर भड़के सांड ने कहर बरपा दिया। खाकी के साये में हजारों मुस्लिम समुदाय को लोग चेहल्लुम का जुलूस निकाल रहे थे। सड़क पर ठसाठस भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ में सांड घुस गया, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान सांड भी भड़क गया। उसने कई लोगों को मौके पर उठा कर पटक दिया। लोगों के ऊपर फादते हुए सांड आखिरकार भीड़ से बाहर निकल गया। हालांकि इस दौरान भगदड़ की वजह से और सांड के हमले से दर्जनों लोग घायल हो गए।

घटना बीते शुक्रवार शाम की है, संभल में चेहल्लुम का जुलूस निकाला जा रहा था। जैसै ही जुलूस नखासा थाना क्षेत्र के नखासा चौक पर पहुंचा, इसी दौरान अचानक भीड़ में कहीं से आवारा सांड घुस गया। इसके बाद सांड भीड़ में ही दौड़ने लग गया।

पुलिसकर्मी भी जान बचाकर लगे भागने

चेहल्लुम आने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे। मौके पर कई पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन सांड के सामने किसी की नहीं चली। दौड़ते हुए सांड के सामने जो भी आता वह उसे उठाकर फेंक दे रहा था। इस दौरान पुलिस भी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगी। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद घायलों को पुलिस कर्मियों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सीओ घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सर्किल ऑफिसर आलोक भाटी भी घायलों का हाल जानने के लिए निजी अस्पतालों में पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। भीड़ के बीच में घुसकर आवारा सांड द्वारा हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूपी में आवारा पशुओं का कहर

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। यूपी में गोमांस पर प्रतिबंध है। सरकार ने जगह-जगह गौशालाएं बनाई हैें, लेकिन गौशालाएं आवारा पशुओं के लिए नाकाफी साबित हो रही हैं। यही वजह है कि आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। इस प्रकार के हादसों में की लोगों की जान भी जा चुकी है।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?