वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'बहुत साफ और शानदार है', हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल

British Vlogger Viral Video : ब्रिटेन के एक व्लॉगर ने हैदराबाद मेट्रो में सफर करने का अनुभव साझा करते हुए इसकी साफ-सफाई और सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Hyderabad Metro Video : भारत की मेट्रो सेवाओं की तारीफ अक्सर विदेशी पर्यटकों और कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो में देखने को मिलती है। इस बार एक ब्रिटिश व्लॉगर ने हैदराबाद मेट्रो में सफर करने का अपना अनुभव साझा कर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

इशाक पैटरसन नाम के व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हैदराबाद मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते और बाद में मेट्रो में सफर करते नजर आते हैं। वीडियो में वह मेट्रो की आधुनिक व्यवस्था, साफ-सफाई और सुविधाओं की खुलकर तारीफ करते दिखाई देते हैं।

हैदराबाद मेट्रो में सफर कर खुश हुआ ब्रिटिश व्लॉगर

वीडियो में इशाक पैटरसन मेट्रो स्टेशन और ट्रेन को देखकर काफी प्रभावित नजर आते हैं। वह कहते हैं कि हैदराबाद मेट्रो अब तक की उनकी पसंदीदा मेट्रो प्रणालियों में से एक है।

ट्रेन में प्रवेश करने के बाद उन्होंने अंदर की व्यवस्था, यात्रियों की संख्या और विज्ञापनों को भी नोटिस किया। हालांकि ट्रेन में भीड़ थी, लेकिन उन्हें सीट मिल गई।

सीट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि ट्रेन बेहद साफ-सुथरी है, अंदर कोई कचरा नहीं दिखाई दे रहा और वातावरण भी अच्छा महसूस हो रहा है। व्लॉगर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

हैदराबाद मेट्रो की सकारात्मक छवि बनी चर्चा का विषय

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद हजारों लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि हैदराबाद मेट्रो शहर में यात्रा का सबसे सुविधाजनक और भरोसेमंद साधन है। कुछ लोगों ने कहा कि हैदराबाद की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को जितनी पहचान मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिलती।

वहीं अन्य यूजर्स ने साफ-सफाई बनाए रखने के लिए यात्रियों की जागरूकता और जिम्मेदारी की भी सराहना की। वायरल वीडियो के जरिए हैदराबाद मेट्रो की सकारात्मक छवि एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव