वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दूल्हे की शरारत पर दुल्हन का जवाब: शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Funny Wedding Viral Video : दूल्हे की शरारत पर दुल्हन के मजेदार जवाब वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स दूल्हा-दुल्हन की इस प्यारी नोकझोंक को देखकर हंसते नहीं थक रहे और मजेदार कमेंट्स कर रहे।

हितेश तिवारी

Bride Groom Funny Moment : शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा लोगों को खूब पसंद आते हैं, खासकर जब दूल्हा-दुल्हन के बीच हल्के-फुल्के और मजेदार पल देखने को मिलते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन आराम से खाने की टेबल पर बैठे नजर आते हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल होता है, लेकिन तभी दूल्हा कुछ ऐसा कर देता है जिसकी दुल्हन को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं होती।

दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन से कहता है कि वह जरा दूसरी तरफ देखें। जैसे ही दुल्हन उसकी बात मानकर दूसरी ओर देखती है, दूल्हा चुपके से प्लेट से नान उठाकर खाने लगता है। उसकी यह छोटी-सी शरारत देखने में बेहद मजेदार लगती है।

लेकिन जैसे ही दुल्हन को इसका एहसास होता है, वह तुरंत रिएक्शन देती है। दुल्हन न केवल दूल्हे से नान वापस ले लेती है, बल्कि उसकी प्लेट से इडली भी उठा लेती है। यह देखकर दूल्हा बस मुस्कुराता रह जाता है और कुछ नहीं कर पाता।

लोगों ने कमेंट कर इसे यादगार पल बताया

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘thebridesofindia’ पेज द्वारा शेयर किया गया है, जहां इसे काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दूल्हा-दुल्हन की इस प्यारी नोकझोंक को देखकर हंसते नहीं थक रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वीडियो को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं, और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। यह क्लिप एक बार फिर दिखाती है कि शादी के छोटे-छोटे मजेदार पल ही उसे यादगार बना देते हैं।

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना

दिल्ली SIR: 11.73 लाख मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम