वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सिर पर ईंटों का बोझ, चेहरे पर मुस्कान… मजदूर महिला का डांस वीडियो वायरल

Viral Dance Video : ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला का सिर पर ईंटें रखकर डांस करने का वीडियो वायरल हो गया है, जो मेहनत के बीच खुशी का खूबसूरत संदेश दे रहा है।

हितेश तिवारी

Women Labour Dance Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला अपने सिर पर कई ईंटों का भारी बोझ उठाकर खड़ी है, लेकिन इसके बावजूद उसके चेहरे पर मुस्कान है और वह डांस करती नजर आती है।

खास बात यह है कि महिला न सिर्फ ईंटों को शानदार तरीके से बैलेंस करती है, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने पर एक्सप्रेशन भी देती है। यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें मेहनत और खुशी का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

सिर पर ईंटों का बोझ रखकर डांस करती महिला

वायरल क्लिप में महिला फाल्गुनी पाठक के गाने पर डांस करती नजर आती है। आमतौर पर निर्माण कार्य में लगे मजदूर सिर पर ईंटों का ढेर उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में महिला काम के बीच ही डांस कर लोगों का ध्यान खींच रही है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “Sabitri Yadav” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में महिला का संतुलन, आत्मविश्वास और खुशी भरा अंदाज इसे और भी खास बना देता है।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की मेहनत और जज्बे की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे “सबसे खूबसूरत डांस” बताया। यूजर्स का कहना है कि इतनी मेहनत के बावजूद खुश रहना हर किसी के बस की बात नहीं होती।

वायरल वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं करता, बल्कि एक बड़ा संदेश भी देता है कि जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो, छोटे-छोटे पलों में खुशी ढूंढी जा सकती है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों में खास जगह बना रहा है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना