वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ब्राजीलियन शादी में ‘बीड़ी’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो ने जीता इंटरनेट

Brazilian Wedding Bollywood Dance : ब्राजील की एक शादी में बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘बीड़ी’ पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विदेशी डांसर्स का भारतीय अंदाज में परफॉर्मेंस।

हितेश तिवारी

Beedi Song Viral Video : बॉलीवुड गानों की लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ब्राजील की एक शादी में लोगों ने मशहूर बॉलीवुड गाने ‘बीड़ी’ पर शानदार डांस किया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है और भारतीय संगीत की वैश्विक पहचान को फिर से साबित किया है।

ब्राजील की शादी बॉलीवुड गाने पर डांस

यह वीडियो Vick Capelar ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह एक ब्राजीलियन मॉडल हैं, जो पिछले 14 सालों से मुंबई में रह रही हैं। वीडियो में वह अपनी दोस्तों के साथ साड़ी पहनकर नजर आती हैं और सभी मिलकर बिड़ी गाने पर परफॉर्म करती हैं।

यह गाना ओमकारा फिल्म का है, जो अपने म्यूजिक और डांस के लिए काफी लोकप्रिय रहा है। परफॉर्मेंस के दौरान सभी डांसर्स के मूव्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखने लायक होती है, जिससे वहां मौजूद मेहमान भी उत्साहित हो जाते हैं।

लोगों ने कहा- कला और संगीत की कोई सीमा नहीं

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स हैरान हैं कि यह गाना ब्राजील में इतना लोकप्रिय कैसे हुआ।

कुछ लोगों ने बताया कि ‘बीड़ी’ गाना वहां की मशहूर टीवी सीरीज Caminho das Índias के जरिए काफी फेमस हुआ था, जिसने ब्राजील में भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड को नई पहचान दी। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि संगीत और डांस की कोई भाषा या सीमा नहीं होती और ये दुनिया को जोड़ने का काम करते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद