वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बारात से पहले अंधेरे में डूबा बिजनौर का शादी घर, बिना सूचना बिजली काटने का आरोप

Wedding Power Cut : बिजनौर के नूरपुर स्थित एक शादी घर में बारात निकलने से ठीक पहले बिजली काटे जाने का आरोप लगा है। परिवार का कहना है कि बिना सूचना सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे शादी का माहौल बिगड़ गया।

हितेश तिवारी

Electricity Disconnection : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर इलाके में एक शादी समारोह उस वक्त परेशानी में बदल गया, जब बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही बिजली सप्लाई कथित तौर पर काट दी गई। यह घटना डायमंड कॉलोनी में हुई, जहां शगुन और तैयारियों का माहौल था।

घर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, डीजे पर गाने बज रहे थे और रिश्तेदार जश्न में शामिल थे। दूल्हा शुभम चौहान बारात के लिए तैयार था, तभी अचानक पूरे घर की बिजली चली गई और माहौल बदल गया।

बारात निकलने से पहले बिजली विभाग ने काटी बिजली

परिवार का आरोप है कि बिजली विभाग का एक कर्मचारी मौके पर आया और खंभे पर चढ़कर लाइन काट दी। उनका कहना है कि न तो पहले कोई नोटिस दिया गया और न ही मौके पर कोई स्पष्ट कारण बताया गया।

दूल्हे का दावा है कि उनके सभी बिजली बिल समय पर भरे गए हैं और घर में वैध मीटर भी लगा हुआ है। अचानक हुई इस कार्रवाई से मेहमानों के सामने परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सजावट बेकार हो गई और डीजे भी बंद हो गया।

जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी

परिवार ने इस घटना को लापरवाही बताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बिना सूचना इस तरह बिजली काटना सही प्रक्रिया है। फिलहाल मामले में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज