बिहार में सामने आया अजीब स्कैम (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

'बच्चे पैदा करो और 10 लाख ले जाओ', बिहार में चल रही 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस', गंदे खेल का पर्दाफाश

सोशल मीडिया पर वायरल 'All India Pregnant Job Service' नाम का एक फर्जी ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अब इसका भंडाफोड़ कर दोषियों को गिरफ्तार किया है।

सौरभ शर्मा

Bihar Pregnant Job Service Scam: बिहार में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पुरुषों को सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए 10 लाख रुपये का ऑफर दिया जा रहा था। इसे सुनकर हर कोई हैरान है और सोच रहा है कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है। लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो एक ऐसा सच सामने आया जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

इस पूरे फसाद की जड़ ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब सर्विस नाम का एक फर्जी ऑनलाइन नेटवर्क है। सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापनों में पुरुषों को लालच दिया गया कि अगर वे ऐसी महिलाओं को गर्भवती करते हैं जिन्हें संतान नहीं हो रही, तो उन्हें लाखों रुपये मिलेंगे। साथ ही फ्री यौन संबंध और सस्ते लोन का भी झांसा दिया गया। यहां तक कहा गया कि काम नहीं बनने पर भी आधी रकम तो पक्का मिलेगी। इस लालच में कई लोग फंसते चले गए।

अरमानों का फायदा उठाकर ठगी

ठगी का तरीका बेहद शातिर था। खबर के मुताबिक जैसे ही कोई व्यक्ति इस ऑफर में दिलचस्पी दिखाता, उससे रजिस्ट्रेशन फीस, होटल बुकिंग या मेडिकल चार्ज के नाम पर पैसे जमा करने को कहा जाता था। इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज और सेल्फी भी ले ली जाती थी। पैसे और कागज मिलते ही आरोपी संपर्क तोड़ देते और सामने वाला हाथ मलता रह जाता। यह सिर्फ पैसों की ठगी नहीं थी, बल्कि लोगों की मजबूरी और लालच का फायदा उठाने वाला एक गंदा खेल था।

पुलिस ने खोली पोल

नवादा साइबर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने रंजन कुमार नाम के एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नेटवर्क से जुड़े होने के शक में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। इनके पास से कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे बीमार सोच बता रहे हैं। सच तो यह है कि शर्म के मारे कई पीड़ित सामने ही नहीं आए, जिससे इन ठगों का हौसला बढ़ता गया। पुलिस अब जांच कर रही है कि कितने लोग इसका शिकार हुए हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां