वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु में रहने की कीमत! कपल ने 2025 में खर्च किए ₹38 लाख, किराया, ट्रैवल और कार बना सबसे बड़ा खर्च

Bengaluru Living Cost : बेंगलुरु के एक कपल ने 2025 में अपने सालाना खर्च का पूरा ब्योरा साझा किया है। किराया, ट्रैवल, ग्रॉसरी और कार पर कुल ₹38 लाख खर्च हुए, जबकि ₹25 लाख निवेश भी किया गया।

हितेश तिवारी

Couple Expenses 2025 : देश के मेट्रो शहरों में रहना कितना महंगा हो चुका है, इसका अंदाजा बेंगलुरु के एक कपल द्वारा साझा किए गए खर्च के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कपल ने बताया कि साल 2025 में उनके कुल खर्च ₹38 लाख तक पहुंच गए। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मिडिल क्लास, लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन और मेट्रो शहरों की हकीकत को लेकर बहस तेज हो गई है।

कपल ने बताया 2025 में कितना पैसा किया खर्च

कपल के मुताबिक, उनका सबसे बड़ा खर्च किराया और मेंटेनेंस रहा, जिस पर पूरे साल में ₹5.5 लाख खर्च हुए। इसके अलावा ग्रॉसरी, बाहर खाना और शॉपिंग पर ₹6 लाख खर्च हुए। घर की मदद के लिए रखे गए हाउस हेल्प की सालाना सैलरी ₹1.5 लाख रही।

इंश्योरेंस और हेल्थकेयर पर कुल ₹1 लाख खर्च हुआ, जिसमें पति-पत्नी और मां का हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म प्लान, कार इंश्योरेंस और कॉरपोरेट मेडिकल टॉप-अप शामिल है। रोज़ाना के ट्रैवल खर्च, जैसे Uber राइड्स, फ्यूल और कार सर्विसिंग पर ₹1.4 लाख गए।

25 लाख म्यूचुअल फंड और अन्य प्राइवेट इन्वेस्टमेंट्स

ट्रैवल भी एक बड़ा खर्च साबित हुआ। कपल ने तीन इंटरनेशनल ट्रिप और कई घरेलू यात्राएं कीं, जिन पर करीब ₹4 लाख खर्च हुए, हालांकि इसमें क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स से भी मदद मिली। अमेरिका ट्रिप के दौरान सिर्फ शॉपिंग पर ₹2 लाख खर्च हुए, जबकि रहने और खाने का खर्च बच गया क्योंकि वहां रिश्तेदार रहते हैं।

इसके अलावा, पिता को गिफ्ट में दी गई ₹11.2 लाख की कार साल का सबसे बड़ा वन-टाइम खर्च रही। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद ₹3.5 लाख का पेंडिंग टैक्स भी चुकाया गया। जिम मेंबरशिप पर ₹24,000 और ऐप सब्सक्रिप्शन, कॉफी और शादी से जुड़े बचे हुए खर्च मिलाकर करीब ₹1.5 लाख खर्च हुए। कपल ने बताया कि खर्च के साथ-साथ उन्होंने ₹25 लाख म्यूचुअल फंड और अन्य प्राइवेट इन्वेस्टमेंट्स में भी लगाए।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा