वायरल नोट की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)  
वायरल

बेंगलुरु की एक कैब में मिला सख्त नियमों का नोट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Viral Post कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए लगाए गए सख्त नियमों की लिस्ट, इसकी तस्वीर अब वायरल हो रही है। इसमें लिखे निर्देशों ने सोशल मीडिया पर ड्राइवरों के व्यवहार को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी।

हितेश तिवारी

Bengaluru Cab Rules : बेंगलुरु में एक अनोखा नोटिस कैब की पिछली सीट पर चिपका मिला, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। Reddit पर एक यूजर ने इस नोटिस की तस्वीर शेयर की, जिसमें कैब ड्राइवर ने यात्रियों के लिए छह सख्त नियम लिखे हैं।

जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, लोगों ने इसमें लिखी बातों को लेकर अपने-अपने विचार रखने शुरू कर दिए। इस हाथ से लिखे नोट में कहा गया—“आप कैब के मालिक नहीं हैं”, “जो गाड़ी चला रहा है, वही owner है”, “धीरे बात करें और सम्मान दें”, “दरवाज़ा धीरे बंद करें”, “अपना attitude घर पर छोड़ें”, “मुझे भाईया मत कहो”, और “तेज़ मत चलाने को कहो।”

लोगों ने शेयर किए अपने व्यू

पोस्ट वायरल होते ही लोगों के व्यू दो हिस्सों में बंट गए। कई लोगों ने कहा कि ड्राइवर का नोट साफ बताता है कि वह अक्सर यात्रियों के गलत व्यवहार का सामना करता होगा।

कुछ ने लिखा कि ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार, तेज चलाने का दबाव, और दरवाजे पटकने की समस्या आम है, इसलिए उसने अपनी नाराजगी इस तरीके से जताई।

यूजर्स ने ड्राइवर को रूड बताया

वहीं, दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने नोट की भाषा को “बहुत रूखा” और “डराने वाला” बताया। कुछ ने सवाल उठाया कि “भैया” ना कहने का मतलब क्या है- क्या यह ड्राइवर के क्षेत्रीय या व्यक्तिगत अनुभव से जुड़ा फैसला है?

एक यूजर ने लिखा—“लोग डिलीवरी बॉयज और हाउस मेड तक से कितना खराब व्यवहार करते हैं, ऐसे में ड्राइवर की ये मांग गलत नहीं है।” कुल मिलाकर, इस एक छोटे से नोट ने यात्रियों और ड्राइवरों के बीच सम्मान, व्यवहार, और “राइड-कल्चर” पर नई चर्चा छेड़ दी है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?