वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मलबे के बीच गूंजा सेलो… जंग से तबाह शहर में संगीत बना उम्मीद की आवाज

Music in Beirut War Video : बेरूत में जंग की तबाही के बीच सेलो बजाते एक कलाकार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने दर्द और उम्मीद को एक साथ बयां किया।

हितेश तिवारी

Music in War Zone : जंग की मार झेल रहा बेरूत इस समय खंडहरों में बदल चुका है। हालिया हमलों के बाद सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है, इमारतें ढह चुकी हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

शहर के कई हिस्सों में सन्नाटा और तबाही के निशान साफ दिखाई देते हैं। इसी भयावह माहौल के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है और उम्मीद की एक किरण भी दिखाई है।

इमारतों के मलबे के बीच सेलो बजाता आर्टिस्ट

वायरल वीडियो में महदी साहेली नाम के लेबनानी सेलो वादक टूटे हुए भवनों के मलबे पर बैठे नजर आते हैं। चारों ओर कंक्रीट के टुकड़े, मुड़ी हुई लोहे की सरियां और जंग के निशान मौजूद हैं, लेकिन इस खामोशी के बीच उनका सेलो गूंजता है।

वह खंडहरों के बीच बैठकर ऐसी धुन बजाते हैं, जो दर्द और उम्मीद दोनों को एक साथ व्यक्त करती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा गया है कि जंग और तबाही के बीच संगीत उम्मीद की आवाज बन जाता है और दर्द को सुरों में बदल देता है।

जंग के बीच भी अभिव्यक्ति रास्ते ढूंढ ही लेती है

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। कई यूजर्स ने इसे बेहद दिल छू लेने वाला बताया, तो कुछ ने कहा कि यह दृश्य उन्हें अंदर तक तोड़ देता है। कुछ लोगों ने इसे “सबसे सच्चा संगीत” बताया, जो हालात को बयां करता है।

जंग में जहां एक तरफ जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो दिखाता है कि इंसान मुश्किल हालात में भी उम्मीद और अभिव्यक्ति के रास्ते ढूंढ ही लेता है। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि दर्द के बीच उम्मीद की एक मजबूत आवाज है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है