बरेली में दरोगा ने फरियादी को जड़े थप्पड़ (सोर्स- वीडियो) 
वायरल

बाइक चोरी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा युवक...दरोगा जी ने जड़ दिया कंटाप, VIDEO वायरल होते ही एक्शन

Bareilly Viral News: यूपी के बरेली से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां बाइक चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे युवक को दरोगा ने बाल पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अभिषेक सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित सिरौली थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र यादव ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता से उसकी जाति पूछी। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। फिर शिकायत दर्ज न करके उसे भगा दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने शुक्रवार शाम सिरौली थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया। वायरल वीडियो में वह एक युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। संग्रामपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता शिशुपाल ने बताया कि वह बुधवार को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने सिरौली थाने गए थे।

बाल पकड़कर जड़ दिया कंटाप

बताया जा रहा है कि दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव ने उन्हें गेट पर रोका और आने का कारण पूछा। आरोप है कि उनकी जाति भी पूछी गई। बताया जा रहा है कि जाति सुनते ही दरोगा सत्येंद्र भड़क गए। उन्होंने शिशुपाल के बाल पकड़कर सिर घुमाते हुए थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

हालांकि, वीडियो में जाति पूछने की बात नहीं सुनाई दे रही है, और न ही नवभारत इस दावे की पुष्टि करता है। लेकिन वीडियो में दरोगा यह कहते हुए साफ दिख रहा हैं कि वह नशे में है। वहीं, जब पीड़ित से पूछा जाता है कि बाइक कहां चोरी हुई, तो वह नबीगंज कहता है।

वीडियो वायरल होते ही एक्शन

किसी ने दरोगा सत्येंद्र की करतूत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दारोगा द्वारा पीड़ित को बाल पकड़कर पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। साथ ही एसएसपी ने सिरौली थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़ित शिशुपाल शुक्रवार को कुछ दोस्तों के साथ उच्चाधिकारियों से शिकायत करने बरेली आया था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सिरौली थाने के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। पीड़ित के साथ घटना किसी दूसरे थाना क्षेत्र में हुई थी और वह शिकायत दर्ज कराने दूसरे थाने आया था।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना