वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दूल्हा-दुल्हन का स्टेज भरभराकर गिरा, BJP नेता के साथ फोटो खिचवाने के कारण हुआ हादसा; वीडियो वायरल

Stage Collapse Viral Video बलिया में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दुल्हन का स्टेज अचानक गिर गया। BJP नेताओं की मौजूदगी में हुए इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Wedding Accident Viral Video : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूल्हा-दुल्हन का स्टेज अचानक भरभराकर गिर पड़ा। यह घटना शहर क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में बुधवार देर शाम हुई, जहां एक स्थानीय BJP कार्यकर्ता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई की शादी का रिसेप्शन चल रहा था।

समारोह में कई खास मेहमान मौजूद थे और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठकर अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। तभी स्टेज पर ज्यादा लोगों के चढ़ जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और पूरा मंच कुछ ही सेकंड में नीचे धंस गया। इस हादसे का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

फोटो खिंचवाने के कारण टूटा मंच

BJP जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह और अन्य पार्टी नेता नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। जैसे ही करीब 12–14 लोग दूल्हा-दुल्हन के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगे, मंच का फर्श अचानक टूट गया। बताया जा रहा है कि स्टेज सही तरीके से तैयार नहीं किया गया था।

दूल्हा-दुल्हन का सोफा एक प्लाइवुड पर रखा गया था, जिसे सिर्फ एक कारपेट से ढक दिया गया था। वजन बढ़ने पर प्लाइवुड का हिस्सा दबाव सह नहीं पाया और पूरा स्टेज नीचे धंस गया। हादसे के साथ ही तेज आवाज के बीच दूल्हा-दुल्हन और अन्य मेहमान भी नीचे जा गिरे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना अचानक और डरावनी थी, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। BJP जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि “भगवान की कृपा से इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।” वहीं, शादी में शामिल मेहमानों ने कहा कि यह घटना स्टेज की कमजोर तैयारी के कारण हुई, जिसे थोड़ा ध्यान देकर आसानी से रोका जा सकता था।

घटना के बाद शादी की व्यवस्था करने वालों पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच, स्टेज गिरने का वीडियो लोगों के बीच हास्य और हैरानी दोनों का कारण बन रहा है। कई यूजर्स इसे देखकर मजाकिया प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग आयोजकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत