वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान

Paraglider Accident : ऑस्ट्रिया के आल्प्स पर्वत से सामने आए एक खौफनाक वीडियो में एक महिला पैराग्लाइडर हवा में छोटे विमान से टकरा गई। गंभीर हादसे के बावजूद उसने इमरजेंसी पैराशूट खोलकर अपनी जान बचा ली।

हितेश तिवारी

Paraglider Accident Viral Video : ऑस्ट्रिया के आल्प्स पर्वत क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पैराग्लाइडर के साथ हवा में बेहद खतरनाक हादसा होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना उत्तरी ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पर्वत इलाके के पास हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार 44 वर्षीय महिला सबरीना पहाड़ों के ऊपर पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रही थीं। मौसम साफ था और उड़ान सामान्य तरीके से चल रही थी, लेकिन अचानक उनके ऊपर एक छोटा विमान आ गया और कुछ ही सेकंड में बड़ा हादसा हो गया।

पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ बेहद खतरनाक हादसा

वीडियो में दिखाई देता है कि छोटा विमान पैराग्लाइडर के पैराशूट से टकराते हुए निकल जाता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैराग्लाइडर का मुख्य विंग बीच से फट गया। इसके बाद महिला तेजी से नीचे गिरने लगी और हवा में कई बार घूमती हुई दिखाई दी।

हादसे के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती नजर आई। फटे हुए कपड़े और पैराशूट के हिस्से उनके आसपास लिपट गए थे। इस दौरान किसी के लिए भी घबराना स्वाभाविक था, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं खोई और खुद को संभालने की कोशिश जारी रखी।

लोगों ने महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ की

आखिरी समय में सबरीना ने अपना इमरजेंसी पैराशूट खोल दिया, जिससे उनकी जान बच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें सिर्फ मामूली चोटें और कुछ खरोंचें आई हैं। बाद में पुलिस हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी ओर विमान चालक भी सुरक्षित लैंड करने में सफल रहा। अधिकारियों के मुताबिक, पायलट का कहना है कि पैराग्लाइडर अचानक उसके सामने आ गई थीं और टक्कर से बचने का समय नहीं था। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री