वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

अमेरिकी महिला ने शादी के बाद बसाया पाकिस्तान में घर, छोटी बस्ती से शेयर कर रहीं नई जिंदगी की कहानी

American Woman in Pakistan : अमेरिका की टेलर शादी के बाद पाकिस्तान की एक छोटी कॉलोनी में रहने लगीं और अब सोशल मीडिया पर अपनी नई जिंदगी के अनुभव शेयर कर रही हैं।

हितेश तिवारी

Cross Cultural Marriage : सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका की रहने वाली टेलर की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। शादी के बाद टेलर अब पाकिस्तान की एक छोटी बस्ती में अपने पति के साथ रह रही हैं और वहां की रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर कर रही हैं।

टेलर का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पाकिस्तान में बसेंगी, लेकिन अब वह अपने नए जीवन का आनंद ले रही हैं। उनके वीडियो में घर, गली-मोहल्ले और साधारण सुविधाओं वाली जिंदगी दिखाई देती है, जिसे लोग दिलचस्पी से देख रहे हैं।

पाकिस्तानी लड़के के लिए पाकिस्तान आई अमेरिकी लड़की

टेलर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि “हद से ज्यादा फ्लर्ट किया, अब यही है मेरी जिंदगी एक छोटी पाकिस्तानी बस्ती में।” एक अन्य वीडियो में वह अपने पति के साथ 11 लोगों के परिवार के लिए ग्रॉसरी शॉपिंग करती नजर आईं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह पाकिस्तान पहुंचेंगी, लेकिन अब यहां की जिंदगी का ज्यादातर आनंद ले रही हैं। उनके वीडियो में सादगी भरी जिंदगी और परिवार के साथ समय बिताने के पल दिखते हैं।

क्रॉस-कल्चरल मैरिज और सांस्कृतिक का अनुभव

टेलर अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Taylor In Pakistan पर क्रॉस-कल्चरल मैरिज और सांस्कृतिक अंतर से जुड़े अनुभव साझा करती हैं। उनके बायो के अनुसार, वह एक अमेरिकी हैं और अपने पति आकाश के साथ पाकिस्तान में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां कुछ लोग उनकी सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ने सवाल भी उठाए। हालांकि टेलर की कहानी यह दिखाती है कि खुशियां सिर्फ जगह या सुविधाओं से नहीं, बल्कि रिश्तों और नजरिए से तय होती हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी