वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क किनारे लगी हेयरकट मशीन को देखकर हैरान हुए लोग, लेकिन वीडियो निकला AI जनरेटेड

AI Viral Video सड़कों पर मशीन से हेयरकट करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में पता चला कि यह AI जनरेटेड क्लिप है, वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार और चिंताजनक रिएक्शन दिए।

हितेश तिवारी

Haircut Machine Viral Video : आजकल AI के साथ नए इनोवेशन हर जगह देखने को मिल रहे हैं। ऐसे ही एक नए इनोवेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे  देखकर लोग हैरान रह गए।

इस वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे लगी मशीन में अपना सिर डालकर हेयरकट करवाता दिख रहा है। वह मशीन को “टैपर फेड” हेयरकट का निर्देश देता है और कुछ ही मिनटों में नई हेयरस्टाइल के साथ बाहर आता है।

AI जनरेटेड है वीडियो

वीडियो में वह अपने बाल छूते हुए कहता है, “इतना परफेक्ट है, इतना हल्का लग रहा है।” देखने में यह सीन रियल लगता है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा वीडियो AI जनरेटेड है। इंस्टाग्राम पेज Axe Drop x A.I. ने इसे पोस्ट किया, जो AI जनरेटेड कंटेंट के लिए जाना जाता है।

वीडियो में मशीनों को नॉर्वे के ओस्लो शहर की सड़कों पर लगा हुआ दिखाया गया है। पहला व्यक्ति मशीन में सिर डालकर हेयरकट लेता है, और फिर वीडियो में एक दूसरा व्यक्ति भी इसी प्रक्रिया को दोहराता हुआ दिखता है। इसके साथ ही स्क्रीन पर लिखा आता है—“अब स्ट्रीट हेयरकट के इंतजार को कहो अलविदा, ऑटो-पायलट मोड में हेयरकट।”

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो ने लोगों को भ्रमित कर दिया कि क्या सच में ऐसा मशीन हेयरकट संभव है? जबकि यह वीडियो AI से बनाया गया है, फिर भी इसने लोगों को भविष्य में तकनीक की संभावनाओं पर सोचने को मजबूर कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस क्लिप को देखकर लोगों ने मजेदार और चिंतित दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने पूछा, “अगर मशीन अचानक खराब हो गई और सिर अंदर फंस गया तो?” दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “फ़ाइनल डेस्टिनेशन की नई कहानी मिल गई।

यूजर्स ने कहा- मशीनों में वो बात नहीं, जो नाई की कैंची में है

कई लोगों ने कहा कि चाहे एआई मशीनें कितनी भी एडवांस क्यों न हो जाएं, नाई की कैंची की आवाज, उनकी बातें और हेयरकट के बाद मिलने वाली हल्की-फुल्की मसाज अलग ही मजा देती है, जिसे मशीनें कभी नहीं दे पाएंगी।

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “किसी ने ध्यान दिया? दोनों बार मशीन से हेयरकट लेने वाला आदमी एक ही है, बस हेयरस्टाइल अलग कर दी गई है!” कुल मिलाकर, वीडियो ने लोगों को हंसाया भी, चौंकाया भी और एआई की ताकत का एहसास भी करा दिया।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी