वायरल

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी से हुआ महिला को प्यार, अब करेगी शादी, जानें अनोखी प्रेमकहानी

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कहते है ना प्यार रंग, रूप, दर्जा देख कर नहीं होता, प्यार तो वो एहसास है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने आप हो जाता है। वैसे तो आपने कई प्रेम कहानियां सुनी, देखी और पढ़ी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसे एक कैदी से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी करने जा रही है। आइए जानते है इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में..  

दरअसल इस महिला का नाम ब्रिजेट वॉल है। ब्रिजेट ने प्यार पाने के लिए परिवार, दोस्तों और अपने आस-पास के लोगों को दूर कर दिया और हर हालात में अपने प्यार के साथ खड़ी रही। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रिजेट जिस आदमी से प्यार करती है उसका नाम टॉमी वाल्डेन है। ब्रिजेट जानती है कि टॉमी हमेशा के लिए जेल में रहेगा, इसके बावजूद भी उसने टॉमी को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया। 

हालांकि, अब ब्रिजेट की टॉमी से सगाई हो चुकी है और जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। अब जानतेहै आखिर इस प्यार की कैसे हुई इसकी शुरुआत। दरअसल इस बारे में ब्रिजेट ने बताया कि जब वह 16 साल की थीं तो उनके परिवार ने उनकी शादी तय कर दी। लेकिन उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा था, इसलिए ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इससे वह सदमे में थी। फिर कई साल बाद टॉमी वाल्डेन उनकी जिंदगी में आए और सब कुछ बदल गया।

ब्रिजेट ने कहा कि टॉमी ने मुझे एहसास कराया कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हूं। जिससे वह प्यार करता है। ब्रिजेट का कहना है कि टॉमी से उसकी पहली मुलाकात जेल में हुई थी। जेल जाने से पहले टॉमी उसे टिकटॉक पर फॉलो कर रहा था। उसे मैसेज कर रहा था। इस बीच उन्हें जेल भी जाना पड़ा। इसके बाद कई दिनों तक उसका कोई मैसेज नहीं आया। 

जब ब्रिजेट की चचेरी बहन जेल जाती है, तो उसकी मुलाकात टॉमी से होती है। बातचीत में ब्रिजेट का जिक्र हुआ। टॉमी ने तब उसे बताया कि वह इस युवती को जानता है। टॉमी उसे बताता है कि वह ब्रिजेट को पसंद करता है और उससे प्यार करता है। फिर ब्रिजेट के चचेरे भाई ने उनकी बात कराई। तभी से उनकी बातचीत होने लगी। ऐसे में यह 

ब्रिजेट ने कहा कि उसे टॉमी से बात करना अच्छा लगता है। वह कहती हैं कि टॉमी बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ता गया। ब्रिजेट का कहना है कि जब वह पहली बार टॉमी से मिली थी, तब वह जेल में था। वह बहुत घबराई हुई थी, क्योंकि वह पहले कभी जेल में इस तरह किसी से नहीं मिली थी। ब्रिजेट को महीने में 3 बार जेल में टॉमी से मिलने की अनुमति दी गई थी।

प्यार को पाना इस महिला के लिए इतना भी आसान नहीं था। जी हां इस रिश्ते को लेकर ब्रिजेट का परिवार और रिश्तेदार परेशान थे, इसलिए ब्रिजेट को उनके विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन ब्रिजेट के बारे में किसी ने नहीं सुना। ब्रिजेट ने सभी को दूर धकेल दिया और प्यार का पक्ष लिया। ब्रिजेट की टॉमी से सगाई हो गई। अब वह जल्द ही शादी कर रही हैं। वास्तव में जहां प्यार होता है वहां लाख कठिनाइयां आये वह एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते। 

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना