वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ओडिशा में हाथी ने कुचला, फिर भी बच गया शख्स; रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

Odisha Elephant Attack Viral Video : ओडिशा के ढेंकानाल में एक शख्स हाथी के हमले में कुचलने के बावजूद बच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Man Survives Elephant Trampling : ओडिशा के ढेंकानाल जिला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिंदा बच गया। यह घटना तालबराकोट इलाके के गोविंदपुर-तालबराकोट जंगल क्षेत्र में हुई, जहां विद्यासधर बेहरा नाम के शख्स का सामना एक अकेले जंगली हाथी से हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

हाथी ने व्यक्ति को कुचला उसके बावजूद शख्स जिंदा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक हाथी तेजी से दौड़ते हुए व्यक्ति की ओर आता है और उसे जमीन पर गिरा देता है। कुछ ही सेकंड में स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है, जब हाथी अपने विशाल शरीर के साथ उसके ऊपर खड़ा होकर उसे दबाने लगता है।

कुछ पल तक वह व्यक्ति पूरी तरह हाथी के नीचे दबा रहता है और हिल भी नहीं पाता। यह दृश्य बेहद डरावना है और देखने वालों की सांसें थाम देता है। लेकिन फिर अचानक हाथी पीछे हट जाता है और बिना किसी स्पष्ट कारण के जंगल की ओर लौट जाता है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया।

लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

हमले के बाद भी विद्यासधर बेहरा हिम्मत नहीं हारते और खुद उठने की कोशिश करते नजर आते हैं। गंभीर चोटों के बावजूद वह कुछ कदम चल भी पाते हैं, जो लोगों के लिए हैरानी की बात है। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टरों ने उनके पैरों, हाथों और सिर में गंभीर चोटों की पुष्टि की है।

फिलहाल उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है। वन विभाग ने भी इलाके के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और बताया है कि आसपास के जंगलों में करीब 30 हाथियों का झुंड सक्रिय है। लोगों को खासतौर पर सुबह और शाम के समय जंगल क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान