वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

52 साल की उम्र में YouTube से पहली कमाई, मां का फोन देखकर बेटी हुई इमोशनल; वीडियो जीत रहा दिल

YouTube Earning : 52 साल की उम्र में यूट्यूब से पहली कमाई करने वाली महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी अपनी मां पर गर्व जताती नजर आ रही है।

हितेश तिवारी

YouTube Earning Viral Video : बदलते दौर में उम्र अब सपनों की राह में रुकावट नहीं रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 52 साल की एक महिला अपनी पहली कमाई दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

खास बात यह है कि यह कमाई उन्होंने यूट्यूब के जरिए की है। इस इमोशनल पल को उनकी बेटी अंशुल पारेख ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मां की खुशी और बेटी का गर्व साफ झलक रहा है।

52 साल की एक महिला अपनी पहली कमाई दिखाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी अंशुल अपनी मां से casually पूछती हैं कि वह क्या कर रही हैं। इस पर मां मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि यह उनकी पहली कमाई है, जो उन्होंने यूट्यूब से हासिल की है। वह बताती हैं कि उनकी उम्र 52 साल है और उन्होंने महज 6 महीने में यह कमाई की है।

मां अपने फोन पर यूट्यूब इनकम का सबूत भी दिखाती हैं। उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर आत्मविश्वास देखकर यह साफ हो जाता है कि यह पल उनके लिए कितना खास है। वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, “सपनों की कोई उम्र नहीं होती, सिर्फ मेहनत चाहिए और उन्होंने यह साबित कर दिया।”

लोगों ने मां-बेटी की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को शेयर करते हुए बेटी अंशुल ने कैप्शन में लिखा, “I’m a proud daughter।” सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मां-बेटी की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने महिला को प्रेरणा बताया और कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।

वहीं कुछ लोगों ने बेटी की भी तारीफ की कि उसने अपनी मां को सपोर्ट किया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। लोग इस वीडियो को दिखावे से दूर, एक सच्चा और इमोशनल पल बता रहे हैं, जिसने हजारों दिल जीत लिए हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी