वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

2 साल का बच्चा बना हाईवे हीरो, रोड पर दौड़ाई टॉय कार! VIDEO देख उड़ जाएंगे होश

Child Drives Toy Car on Highway: चीन के क़िंगदाओ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें एक 2-3 साल का छोटा बच्चा हाइवे पर बड़ी-बड़ी कारों के बीच टॉय कार चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

अभिषेक सिंह

Child Drives Toy Car on Highway: इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस आधुनिक युग में कहीं भी, कभी भी और कुछ भी रोचक होता है तो वह तेजी से फैल जाता है। अब भारत के पड़ोसी देश चीन से एक ऐसा ही वीडियो खूब जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली दबा लेने को मजबूर हो जाएंगे।

14 जुलाई को चीन के शेडोंग प्रांत के क़िंगदाओ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया। जिसमें एक 2-3 साल का छोटा बच्चा हाइवे पर बड़ी-बड़ी कारों के बीच टॉय कार चलाता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी मां उसको पकड़ने के लिए बेतहाशा दौड़ लगाती हुई नजर आ रही है।

कार ड्राइवरों ने दिखाई सूझबूझ

इस दौरान हाइवे पर चल रही तीन कारों के ड्राइवरों ने जल्दी से अपनी ख़तरे के चेतावनी वाली लाइट्स जला दीं और अपनी गति धीमी कर ली। इसके बाद वे बच्चे को ट्रैफ़िक से बचाने के लिए उसके तीन तरफ गाड़ियां चलाते रहे। जिसके चलते माँ को अपने बेटे तक पहुंचने और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए पर्याप्त समय मिल पाया।

चश्मदीद ने बयां की कहानी

इस घटना के एक चश्मदीद व्यक्ति झाओ ने कहा कि बच्चे ने सोचा कि यह एक खेल है। उसे बढ़िया ट्रैक मिल गया है और वह तेज़ी से गाड़ी चलाता रहा। लेकिन हाइवे पर चल रहे कार ड्राइवरों की सूझबूझ और तेजी से लिए गए एक्शन की वजह से एक गंभीर दुर्घटना टल गई। इसके लिए उन्होंने कार ड्राइवरों की तारीफ भी की।

झाओ ने यह भी कहा कि बच्चा जिल गाँव का है वह एक राजमार्ग के बहुत पास है जहाँ से कई तेज़ गति से चलने वाली कारें और ट्रक गुज़रते हैं। इसी के चलते उन्होंने माता-पिता को इस बात की चेतावनी भी दी है कि वे अपने बच्चों पर कड़ी नज़र रखें ताकि ऐसी खतरनाक घटनाएं दोबारा न हों।

रोचक ही नहीं ज्ञानवर्द्धक भी

यह वीडियो जितना रोचक है उतना ही ज्ञानवर्द्धक भी है। जो यह सीख देता है कि अगर आपके भी घर में छोटे बच्चे हैं और घर सड़क या हाईवे के किनारे है तो आपको अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है। जिससे ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी