Gig Workers ने Zomato, Swiggy और Instamart की डिलीवरी की ठप? 
वीडियो

नए साल पर 'पार्टी' होगी फीकी? Zomato-Swiggy के डिलीवरी बॉयज की हड़ताल, 31 दिसंबर को थमेगा काम

नए साल की चमक-धमक और पार्टियों के बीच एक बड़ा संकट मंडरा रहा है, ठीक नए साल से पहले, 31 दिसंबर को इंस्टेंट डिलेवरी करने वाले प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।

सौरभ शर्मा

GIG Worker Nationwide Strike: नए साल के जश्न के बीच अगर आप ऑनलाइन खाना या ग्रोसरी मंगाने की सोच रहे हैं, तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 31 दिसंबर को Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto और Amazon जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के गिग वर्कर्स (Gig Workers) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के नेतृत्व में यह हड़ताल बेहतर वेतन, सामाजिक सुरक्षा (PF, मेडिकल) और जानलेवा '10 मिनट डिलीवरी' के दबाव को खत्म करने की मांग को लेकर की जा रही है। डिलीवरी पार्टनर्स का आरोप है कि कंपनियां उनसे 14-15 घंटे काम कराती हैं, लेकिन उन्हें कर्मचारी का दर्जा और सुविधाएं नहीं मिलतीं। हालांकि, कंपनियों ने न्यू ईयर पर एक्स्ट्रा इंसेंटिव देने का वादा किया है, लेकिन यूनियंस ने इसे महज एक 'बैंड-एड' (अस्थायी समाधान) बताकर ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि वे एक दिन के लालच में नहीं आएंगे और अपने स्थायी अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव

CM के काफिले को काले झंडे दिखाने पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 8 कांग्रेसी गिरफ्तार