Yogi Adityanath FIR Statement: हाल ही में अखिलेश यादव की बेटी पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्शन के निर्देश दिए है। इस टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इसके उलट आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कुछ दिन पहले मैंने देखा कि कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के बारे में गलत बातें कहीं। जैसे ही यह बात मेरे ध्यान में आई, मैंने तुरंत पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। किसी बेटी के बारे में अपमानजनक बात बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। हमने कोई भेदभाव नहीं किया, लेकिन अखिलेश जी, आप दूसरों को तो उपदेश देते हैं। अपने समर्थकों से भी कहिए कि वे अपनी भाषा में संयम बरतें। इस वीडियो में देखें अखिलेश यादव ने सीएम योगी को क्या जवाब दिया।