Child Safety Viral Video: सोशल मीडिया पर बढ़ते रील और वीडियो बनाने के क्रेज के बीच एक बेहद डरावना मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला साड़ी पहनकर पुल के पास डांस करते हुए रील बनाने में व्यस्त है। इसी दौरान उसका मासूम बच्चा घुटनों के बल रेंगते हुए सीधे पुल के खतरनाक किनारे तक पहुंच जाता है और उसे पकड़कर खड़ा होने की कोशिश करता है। जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर बच्चा नीचे गिर सकता था।
गनीमत रही कि वहां मौजूद एक बाइक सवार की नजर बच्चे पर पड़ गई और उसने सतर्कता दुखाते हुए तुरंत दौड़कर मासूम को सुरक्षित बचा लिया। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की इस लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया। यह घटना सार्वजनिक और जोखिम भरी जगहों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सबक देती है।